×

सपा को लगा बड़ा झटका, चार एमएलसी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

वीवीवीवीवीवीवीवीवीवीवीवीवीवी

सपा के चार एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। स्वतंत्रत देव सिंह ने कहा कि राज्य में सपा के वफादार सिपाही रहे नरेन्द्र भाटी के जुड़ने से भाजपा को ताकत मिलेगी और सपा का 100 प्रतिशत सफाया होगा। 



रविशंकर सिंह के आने से सपा को बलिया में झटका लगेगा। सीपी चंद के आने से पार्टी का कद बढ़ेगा। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। भाजपा में शामिल हुए सदस्य सपा से चुन-चुन कर लोगों को भाजपा से जोड़ने की चिंता करेंगे। अखिलेश जैसे कोरोना के समय आराम कर रहे थे, वैसे ही अभी भी आराम करें। जनता की सेवा करने आए हैं तो मेहनत करनी होगी।



पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्वाइनिंग कमेटी के समक्ष सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित 100 बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था। समिति ने सपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन व बसपा के ब्रजेश कुमार सिंह प्रिंसू सहित 10 एमएलसी के भाजपा में शामिल करने की मंजूरी दी।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">


सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले परिषद सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं। भाजपा ने इन सदस्यों को विधान परिषद के आगामी नगर निकाय क्षेत्र चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका रही है। विधानसभा चुनाव से पहले इन सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगेगा। वहीं, भाजपा को इन सदस्यों के प्रभाव वाले क्षेत्र में फायदा होगा।


भाजपा ने सपा के कुछ मौजूदा विधायकों को भी भाजपा में शामिल कराने की तैयारी की है। इसी महीने में कुछ अन्य एमएलसी और विधायक भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
ये भी पढ़ें...

Share this story