×

महिला तांत्रिक के बहकावे में आकर खजाना पाने की लालच में पत्नी की बली...

महिला तांत्रिक के बहकावे में आकर  खजाना पाने की लालच में पत्नी की बली.....

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के जालना जिले के जाफराबाद तहसील में पति द्वारा पत्नी की बलि देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने महिला तांत्रिक, एक व्यक्ति और महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पति को विश्वास था कि ऐसा करने से उसे कोई छिपा हुआ खजाना मिल जाएगा। एक अधिकारी ने रविवार  को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में मौजे डोंगांव गांव में हुई घटना के सिलसिले में एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पत्नी द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संतोष को शराब पीने की आदत थी। पुलिस निरीक्षक रवींद्र ठाकरे ने कहा कि वह अपना ज्यादातर समय गांव के श्मशान घाट के आसपास बिताता था और अपनी पत्नी से कहता था कि उसे जल्द ही कोई छिपा हुआ खजाना मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि '22 सितंबर की रात, संतोष छिपे हुए खजाने को खोजने के लिए एक महिला तांत्रिक को अपने घर ले आया। उसने कुछ अनुष्ठान किए। अगले दिन, संतोष ने अपनी पत्नी सीमा से कहा कि वह खजाने को खोजने के लिए उसे मानव बलि के रूप में पेश करने जा रहा है। उसने उस पर कुछ अनुष्ठान करना शुरू कर दिया, और जब उसने विरोध किया, तो उसने उसे पीटा।

पीड़ित पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने महिला तांत्रिक समेत, पति संतोष पिंपले और गांव के ही रहने वाले जीवन पिंपले को गिरफ्तार कर लिया है।इंस्पेक्टर रविंद्र ठाकरे ने बताया कि " संतोष को शराब पीने की आदत है और वह अपना ज़्यादातार समय श्मशान में बिताता है।महिला तांत्रिक की बातों में आकर उसने अपनी पत्नी की बलि देने की कोशिश की"

Share this story