×

महाराष्ट्र के वर्धा में भयानक हादसा, पुल से नीचे गिरी कार सात मेडिकल छात्रों की मौत

Wardha Accident

महाराष्ट्र में वर्धा के रास्‍ते सेलसुरा के पास एक पुल से कार गिरने से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई। एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।ये हादसा उस समय हुआ जब कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और सेलसुरा के पास नदी पर बने पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चार पहिया वाहन 40 फुट से नीचे गिर गया। इस हादसे में सात मेडिकल कालेज के छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। देवली से वर्धा आते समय सेलसुरा के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की है.

Share this story