बार में पुलिस की छापेमारी, 17 लड़कियों को गुप्त तहखाने में छिपाया गया था
मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात अंधेरी इलाके के एक बार में रेड किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दीपा बार में दीवार के भीतर तहखानों से 17 बार बालाओं को पकड़ा गया। मेकअप रूम की दीवारों पर लगे शीशे के पीछे वो गुप्त तहखाना था। जिसमें बार बालाओं को छिपाया गया था।
