×

मुंबई की 60 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग,एक युवक की मौत

मुंबई की 60 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग,एक युवक की मौत

महाराष्ट्र। मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक 60 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में आग लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मुंबई दमकल विभाग के मुताबिक उस व्यक्ति ने बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से छलांग लगाई थी। बचाव अभियान जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

 आग बुझाने में 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं। फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक मुंबई में करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी आग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंचीं हैं।

मुंबई की 60 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग,एक युवक की मौतv

दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस इमारत में आग लगी है वह आवासीय इलाके में है। इसके आसपास अन्य कई इमारतें भी मौजूद हैं। भले ही इमारत में ज्यादा लोग न हों, लेकिन आग से आसपास के अपार्टमेँट में रह रहे लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

Share this story