×

महाराष्ट्र सरकार का सख्त एक्शन, मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह को किया सस्पेंड

महाराष्ट्र सरकार का सख्त एक्शन, मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह को किया सस्पेंड
 परमबीर सिंह 

महाराष्ट्र।  महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह  पर आखिरकार गाज गिर ही गया। महाराष्ट्र सरकार ने डीजी होमगार्ड और मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह  को सस्पेंड कर दिया है। इस बात का ईशारा कुछ दिनों पूर्व ही गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कर दिया था।

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर-आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को आज निलंबित कर दिया गया है। परमबीर सिंह पर अनुशासनहीनता और अन्य मामलों को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने परमबीर सिंह के निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया हैं. महाराष्ट्र सरकार ने भी पहले से ही यह संकेत दे दिया था कि परमबीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसके अलावा परमबीर  के खिलाफ अब कानूनी कार्यवाही को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र सरकार ने  परमबीर सिंह  को लेकर आईएएस ऑफिसर देबाशीष चक्रवर्ती की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था। चक्रवर्ती ने  परमबीर सिंह  के खिलाफ लगे अखिल भारतीय सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच की थी. वहीं महाराष्ट्र के गृह विभाग ने  परमबीर सिंह  के खिलाफ प्रशासकीय गड़बड़ियों के चलते विभागीय जांच भी की थी। इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा था कि  परमबीर सिंह  को उनकी अनुशासनहीनता के लिए जल्द ही निलंबित किया जाएगा। 

 18 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी राहत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने अनिल देशमुख की याचिका दायर कर कोर्ट से सीबीआई की प्रारंभिक रिपोर्ट और अन्य रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश मांगा था।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देशमुख उचित अदालत के समक्ष अपनी शिकायत लेकर जा सकते हैं। अदालत ने कहा कि इस मामले में भी सामान्य कानूनी प्रकिया जारी रहने दी जानी चाहिए। 

Share this story