मुंबई में नए साल पर बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं खालिस्तानी, हाई अलर्ट पर पुलिस
मुंबई में आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को यह जानकारी मिली है कि मुंबई में नए साल के मौके पर खालिस्तानी आतंकी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं. इस अलर्ट के बाद मुंबई के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस को पैनी नज़र बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. नए साल के मौके पर मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है. हाई अलर्ट के बाद मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. सभी को ड्यूटी पर रहने के आदेश दिए गए हैं.
