राह चलते पति ने पत्नी पर फेंका एसिड, वारदात सीसीटीवी में कैद
महाराष्ट्र के नागपुर से एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला पर यह हमला उसके पति ने करवाया है. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है. महिला बुरी तरह से झुलस गई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह घटना नागपुर के रामेश्वर इलाके की है. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला साइकिल से जा रही है और दूसरी तरफ से एक शख्स मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दे रहा है. जैसे ही महिला के पास पहुंचता है, वह एसिड फेंक देता है. जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गई. सूचना पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
This is pvt CCTV footage which police gt from spot, Owner doesnt reset the time line, that why its shown old date..@NagpurPolice pic.twitter.com/Z7NwDZ5xHH
— Live Bharat News (@livebharatnews) January 23, 2022
पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच आमतौर पर झगड़ा होता था और कई दिनों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे. इसके बाद आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने घटना से साक्ष्य जुटाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
