×

देशमुख के बाद निशाने पर अजित पवार, IT ने 1000 करोड़ की संपत्ति सीज करने का दिया नोटिस

AJIT PAWAR
पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद अब डिप्टी सीएम अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अजित पवार से जुड़ी 5 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है. ये संपत्तियां एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं. 

महाराष्ट्र में केंद्रीय एजेंसियों का एक्शन जारी है. पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद अब डिप्टी सीएम अजित पवार पर एक्शन शुरू हो गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अजित पवार से जुड़ीं 5 संपत्तियों को सीज करने का आदेश जारी कर दिया है. ये संपत्तियां एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं

कौन सी संपत्तियां सीज करने का आदेश दिया-

1. जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री
मार्केट वैल्यूः करीब 600 करोड़ रुपये

2. साउथ दिल्ली में स्थित फ्लैट
मार्केट वैल्यूः करीब 20 करोड़ रुपये

3. पार्थ पवार का निर्मल ऑफिस
मार्केट वैल्यूः करीब 25 करोड़ रुपये

4. निलय नाम से गोवा में बना रिसॉर्ट
मार्केट वैल्यूः करीब 250 करोड़ रुपये

5. महाराष्ट्र की 27 अलग-.अलग जगहों की जमीन
मार्केट वैल्यूः करीब 500 करोड़ रुपये

काफी समय से IT के निशाने पर हैं पवार-

अजित पवार काफी लंबे वक्त से आईटी के निशाने पर हैं. पिछले महीने ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो रियल एस्टेट ग्रुप और अजित पवार के रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 184 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया था. विभाग ने 7 अक्टूबर को 70 से ज्यादा  ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान आईटी ने अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के मालिकाना हक वाली कंपनी अनंत मर्क्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापा मारा था. इसके अलावा पवार की बहनों के मालिकाना हक वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई थी.

कल रात ही गिरफ्तार हुए हैं अनिल देशमुख

गौरतलब है की सोमवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया. 100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में उनसे 12 घंटे तक पूछताछ की गई थी. ईडी के मुताबिक,  देशमुख से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. देशमुख को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कार्रवाई पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने सवाल खड़े किए हैं-

महाराष्ट्र में आज गुरुवार को कई जगह इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है. इनमें से कुछ छापेमारियों पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सवाल खड़े किए हैं. अजित ने कहा कि कुछ छापेमारी उनकी तीन बहनों से जुड़ी कंपनियों पर की गई है. पवार ने आरोप लगाया कि उनसे संबंधित लोगों को परेशान किया जा रहा है.

इनकम टैक्स की छापेमारियों पर अजित पवार ने कहा, 'मेरी बहनों के घरों पर छापेमारी की गई. जरंदेश्वर चीनी कारखाने के डायरेक्टर के यहां छापेमारी हुई. यह बहुत निम्न स्तर की राजनीति है. सिर्फ इसलिए कि वे लोग मुझे जुड़े हैं, उनको परेशान किया जा रहा है. शरद पवार को भी इसी तरह परेशान किया गया था. पता नहीं ये छापे क्यों पड़े हैं.' बता दें कि मुंबई, पुणे की कई जगहों पर आईटी ने रेड की थी. इसके साथ-साथ सतारा, कोल्हापुर और दौंडी में भी छापेमारी हुई. महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक के बेंगलुरु में भी आईटी विभाग की छापेमारी हुई. इसमें करीब 50 घरों पर रेड की गई. जानकारी के मुताबिक, आईटी विभाग के करीब 300.लोगों ने यह छापेमारी की थी

वही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयंत पाटिल ने अजित पवार के करीबियों पर हुई आईटी डिपार्टमेंट की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लखीमपुर खीरी जैसे मसलों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है.

Share this story