×

Weather Update Today: मुंबई में 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: Warning of heavy rain in Chhattisgarh for next 24 hours, red alert issued in these districts

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में सोमवार से बुधवार तक भारी बारिश का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 3 दिनों तक “बेहद भारी वर्षा” होने की उम्मीद है। 11 अगस्त तक पालघर और ठाणे जिले में भी ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मौसम केंद्र मुंबई ने सोमवार के लिए पालघर, ठाणे, नासिक, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

रायगढ़ में आज बारिश का रेड अलर्ट है। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भारी बारिश की वजह से कई गांवों और हाइवे पर पानी भर गया है। पुल पानी से पूरी तरह से भर गए हैं।

मुंबई में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 22 दर्ज किया गया है।

पुणे में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और यहां भी भारी बारिश की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 56 दर्ज किया गया है।

नागपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 68 है, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

नासिक में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और सामान्य दर्जे की बारिश की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 60 है।

गुजरात में भी सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के आणन्द, वडोदरा, भावनगर, अमरेली, डांग, नवसारी और वलसाड में भारी बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना


कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे झारखंड में सोमवार से अगले तीन दिनों के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से भारी बारिश होने की संभावना है और यह मंगलवार और बुधवार को और बढ़ सकती है।

झारखंड में सोमवार से तीन से चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।

सोमवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची और लोहरदगा जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने का पुर्वानुमान है।

Share this story