कल पुणे के दौरे पर PM Modi, मेट्रो रेल परियोजना का करेंगे उद्घाटन
कल पुणे जाएंगे PM Modi मेट्रो रेल परियोजना का करेंगे उद्घाटन एवं कई परियोजना का भी करेंगे शिलान्यास प्रधानमंत्री के जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना बताई जा रही है।
महाराष्ट्र। PM मोदी कल पुणे में मेट्रो रेल का उद्घाटन और नगर निकाय परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा का करेंगे अनावरण । पुणे की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इसके अलावा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।
PM Modi नदी तट विकास परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। मोदी इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) की शुरुआत करेंगे और आर के लक्ष्मण गैलरी का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के कोथरूड में एक जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना बताई जा रही है।
Today News : Russia Ukriane War: रूस ने यूक्रेन में युद्धविराम का किया ऐलान, नागरिकों को सुरक्षित निकालने पर जताई सहमति
