×

Money laundering case : संजय राउत की पत्नी पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश

Money laundering case : संजय राउत की पत्नी पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश

Money laundering case: Sanjay Raut's wife appears before ED for questioning

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत धन शोधन के एक मामले में शनिवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं।
 

 


धन शोधन का यह मामला एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और उससे संबंधित लेनदेन से जुड़ा है। ईडी ने इस मामले में संजय राउत को गिरफ्तार किया है।



केंद्रीय एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में वर्षा राउत को समन भेजे थे। इसके बाद वह शनिवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचीं।

 



ईडी उन्हें संजय राउत और इस मामले के अन्य आरोपियों के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।



केंद्रीय एजेंसी मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास से जुड़े 1,034 करोड़ रुपये के कथित जमीन घोटाले की जांच कर रही है।
 


ईडी ने इस मामले में राज्यसभा सदस्य संजय राउत को एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को उन्हें आठ अगस्त तक हिरासत में भेज दिया था।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">


 

 

1000 करोड़ का अवैध स्टूडियो ध्वस्त करने का आदेश

 

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता असलम शेख (Ex Minister Aslam Shaikh) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है।

इसके अलावा मुंबई (Mumbai) कलेक्टर और बीएमसी (BMC) को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि शेख पर मालवणी के मढ-मार्वे इलाके में एक हजार करोड़ रुपए के स्टूडियो घोटाले का आरोप लगा है।

बीजेपी (BJP) नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के मुताबिक असलम शेख ने पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर अवैध स्टूडियो का निर्माण करवाया था। अब इन्हीं पर कार्रवाई का आदेश सरकार की तरफ से दिया गया है।

किरीट सोमैया के मुताबिक जल्द ही इन पर बुलडोजर चल सकता है।

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने असलम शेख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की मढ- मार्वे इलाके में समंदर किनारे असलम शेख मित्र परिवार ने गैरकानूनी तरीके से एक हजार करोड़ रुपए की कीमत के अवैध स्टूडियो बनवाए हैं।

जो पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय ने उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ऐसे में जल्द ही इन अवैध स्टूडियो पर बीएमसी का बुलडोजर चल सकता है।




फडणवीस से मिले थे असलम शेख


पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख कुछ दिनों पहले अचानक सुर्खियों में आए थे। दरअसल उन्हें बीजेपी नेता मोहित कंबोज के साथ एक गाड़ी में जाते हुए देखा गया था।

बाद में पता चला कि उन्होंने कंबोज के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से ही यह अटकलें लगना शुरू हो गई थीं

कि असलम शेख भी जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था।


उस दौरान यह भी कहा जा रहा था कि असलम शेख पर भी ईडी की कार्रवाई कर सकती है। शायद इसी वजह से उन्होंने फडणवीस से मुलाकात की है।

हालांकि अब यह बात सामने आई है कि असलम शेख ने 1000 करोड़ रुपए के अवैध स्टूडियो बनाकर एक बड़ा घोटाला अंजाम दिया है।


 

Share this story