×

पवन एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, मुंबई से जयनगर जा रही 10 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत बचाव कार्य जारी

पवन एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, मुंबई से जयनगर जा रही 10 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र में बड़ा ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। नासिक जिले के पास एक ट्रेन बेटरी हो गई है। मुंबई से बिहार के बीच चलने वाली ट्रेन के 10 कोच पेटरी हो गए हैं। हादसे में एक यात्री की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। इस घटना के बाद कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इस दुर्घटना के बाद सेंट्रल रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।

 

 


 

 

आरपीएस की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को ट्रेन से निकाल रही है।

नासिक के पास रविवार को मुंबई से जयनगर (बिहार) जाने वाली ट्रेन अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जयनगर भारत के बिहार राज्य के मधुबनी जिले में स्थित एक शहर है। ट्रेन नंबर- 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।  दुर्घटना की सूचना पर रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन मौके के लिए रवाना हो गई है। 

हालांकि, ट्रेन बेपटरी होने के बाद रेलवे प्रशासन एक्टिव हो गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग चोटिल पाए गए हैं। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0222694040 जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना की वजह से कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।

Share this story