×

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

मुंबई। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे गुरुवार शाम 7:30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राजभवन में अकेले मुख्यमंत्री शिंदे का ही शपथ ग्रहण होगा. देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.

उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)राज्य में सत्ता में लौटने के लिए तैयार है.

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को होने वाले विश्वास मत से पहले ही बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया था.]

ठाकरे ने यह घोषणा उच्चतम न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से बृहस्पतिवार को उनके नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दिए निर्देश पर रोक लगाने से इंकार करने के कुछ मिनटों के बाद की थी.

Share this story