×

स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं तीन लड़कियां पाई गई कोरोना पॉजिटिव, एक ग्राहक भी निकला संक्रमित

स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं तीन लड़कियां पाई गई कोरोना पॉजिटिव, एक ग्राहक भी निकला संक्रमित

विजय नगर क्षेत्र स्थित स्पा में चल रहे देह व्यापार का मामला उजागर होने के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पहले यह बात सामने आई थी कि थाईलैंड की जिन लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया था उनमें से चार लड़के थे। लिंग परिवर्तन करवाकर लड़की बने थे। अब यह बात सामने आई है कि 10 में से तीन लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

दरअसल  विजय नगर क्षेत्र के एटम स्पा सेंटर में क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने छापा मारा था। यहां से दस लड़कियों व आठ लड़कों को पकड़ा था। पकड़ी गई लड़कियों में से सात थाईलैंड की थी। इन लड़कियों के पासपोर्ट चेक करने पर पता चला था कि इनमें से चार लड़के हैं क्योंकि पासपोर्ट में पुरूष लिखा था। लिंग परिवर्तन करवाकर वे लड़कियां बनी थी। इसी मामले में खंडवा जिले के तीन भाजपा पदाधिकारी भी पकड़ाए थे। इनके वन मंत्री विजय शाह के करीबी होने के दावे किए गए और मंत्री शाह के साथ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। 

स्पा सेंटर से पकड़े गए लड़के व लड़कियों का पुलिस ने कोरोना टेस्ट करवाया। इसमें तीन लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक ग्राहक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। महिला थाने को सैनेटाइज करवाया गया है। स्टाफ की जांच भी करवाई गई। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। क्राइम ब्रांच के सभी जवानों का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

थाईलैंड में करवाया था लिंग परिवर्तन

इस मामले में पुलिस ने पकड़ी गई थाईलैंड की लड़कियों से पूछताछ की। चार लड़कियों ने बताया कि वे लड़के थे। देह व्यापार के लिए उन्होंने लिंग परिवर्तन करवाया। थाईलैंड में ही लिंग परिवर्तन हुआ था, लेकिन पासपोर्ट में पुरुष लिखा था। भारत आने के बाद देह व्यापार में लिप्त हो गए। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। स्पा सेंटर के मैनेजर संजय को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। भोपाल की दो महिलाओं से स्पा सेंटर की फ्रेंचाइजी लेना बताया जा रहा है जिसकी पुलिस जांच 

Share this story