×

भैया से भाभी की चुगली करना ननद को पड़ा भारी, खेल-खेल में भाभी ने ननद को काट डाला

भैया से भाभी की चुगली करना ननद को पड़ा भारी, खेल-खेल में भाभी ने ननद को काट डाला

मध्य प्रदेश। मंदसौर जिले में  एक ऐसा मामला सामने आया है  जहाँ एक भाभी ने ही अपनी ही ननद की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी है।  वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे, व्यास कॉलोनी में रहने वाली 14 साल की हर्षिता श्रोत्रिय की किसी ने हत्या कर शव कुएं में डाल दिया था। अब पुलिस  ने इस हत्या की मिस्ट्री को सुलझा लिया है।पुलिस ने बताया कि हर्षिता की हत्या उसकी भाभी ने ही की है। पुलिस ने आरोपी भाभी को घर से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल हर्षिता अपनी भाभी की हर छोटी बात अपने भाईया को बताती थी। इस बात से भाभी काफी नाराज रहती थी। हर्षिता के हर बात पति को बताने के कारण कई बार दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई भी हो जाती थी। वहीं पुलिस ने भाभी के बताने पर हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू और खून से सनी साड़ी बरामद कर ली है।

दरअसल, एक अक्टूबर को भानपुरा में रहने वाली 14 साल की हर्षिता अचानक से गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद घर पर बने छोटे कुएं में हर्षिता की लाश मिली, जिसकी रिपोर्ट 2 अक्टूबर को हर्षिता के पिता सुरेश ने लिखवाई।  इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतिका के गले और नाक पर चोट के निशान होने से व कुईया के मुंह का ढक्कन बंद होने तथा और मृतिका की शार्ट पी.एम. रिपोर्ट में मृत्यु के पूर्व चोट आई होना व पानी में डूबने से मृत्यु होना पाया गया।

घर के लोगों से पूछताछ की गई और मृतिका के परिजनों के कथन लिए गए और घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। जांच के दौरान परिवारजनों पर संदेह होने पर मृतिका की 22 साल की भाभी रश्मि से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। आरोपी भाभी ने बताया कि शादी के बाद उसकी ननद दिन भर बातें करके उसके पति ऐश्वर्य और ससुर को बताती थी।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

भानपुरा टीआई कमलेश सिगार ने बताया कि सुरेश श्रोत्रिय के बेटे ऐश्वर्य ने रश्मि से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। रश्मि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है। शादी के बाद से ही रश्मि की हर छोटी बड़ी हरकतों पर ऐश्वर्य की बहन हर्षिता नजर रखती थी। वो भाई को भाभी की दिनभर की बातें बता दिया करती थी। इसी वजह से कई बार पति-पत्नी में झगड़ा हो जाता था।

बता दे कि वारदात के दिन भाभी ने ही ननद से आंख मिचौली खेलने को कहा था। दोनों घर के आंगन में आंख-मिचौली खेल रही थीं। भाभी ने खेल-खेल में ननद की आंखों पर पट्टी बांध दी थी। जिसके बाद भाभी ने पहले हर्षिता पर चाकू से वार किए। जब वो घायल हो गई तो उसे आंगन में मौजूद कुइयां में धकेल दिया। कुएं में धकेलने के बाद आरोपी ने ऊपर से फर्सी ढंक दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपनी ननद की चुगली करने की हरकत से बहुत परेशान थी, इसलिए उसने ये कदम उठाया।

Share this story