×

MP News:चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म, अपराधी गिरफ्तार

Bihar Train Accident: बिहार में दर्दनाक ट्रेन हादसा! एक झटका लगा, ट्रैक उखड़ गया...

MP News: चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म, अपराधी गिरफ्तार 

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी से सतना के बीच शादीशुदा महिला से रेप की वारदात सामने आई है। महिला कटनी से सतना स्पेशल ट्रेन से जा रही थी। वह पकरिया ग्राम में ट्रेन बदल कर खाली खड़ी ट्रेन में शौचालय के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी भी खाली ट्रेन में चढ़ गया और ट्रेन का गेट बंद कर महिला दबोच लिया। उसने महिला को पीटा और टायलेट में घसीट ले गया। इसके बाद ट्रेन चल पड़ी। आरोपी ने दौड़ती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात रविवार देर रात को हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म, जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कटनी जिले के गायत्री नगर में रहता है।

पीड़िता सतना जिले की निवासी है। वह ट्रेन में अवैध रूप से वेंडरिंग का काम करती है। आरोपी कमलेश कुशवाहा मूल रूप से यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है। फिलहाल कटनी के गायत्री नगर में रहता है। वह कटनी से पकरिया स्टेशन तक एक अन्य ट्रेन से आया था। पकरिया में खाली ट्रेन में महिला को चढ़ता देख वह भी चढ़ गया। जीआरपी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वारंट जारी हैं। घटना कटनी से सतना के बीच हुई। जिस ट्रेन में वारदात हुई वह चुनाव कराने आई पुलिस फोर्स के लिए चलाई गई थी।

ट्रेन खाली थी और कटनी की तरफ से लौट रही थी। पकरिया स्टेशन पर ट्रेन काफी देर खड़ी रही। पुलिस का दावा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। उसे गेट तोड़कर निकाला गया और कटनी GRP को सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता महिला ने बताया कि उसे उचहेरा जाना था। वह ट्रेन पकड़ने के लिए पकरिया स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी तो वह टॉयलेट के लिए उसमें चढ़ गई गई। इसी दौरान आरोपी पीछे से आया।

आरोपी ने महिला को टॉयलेट में बंद कर लिया। इतने में ट्रेन चलने लगी। उसने पहले मेरे साथ मारपीट की फिर जबरदस्ती करने लगा। महिला ट्रेन में चिल्लाई लेकिन ट्रेन में कोई भी सुनने वाला नहीं था। उसने मेरे साथ रेप किया। ट्रेन जब सतना स्टेशन पर रुकी तो आरोपी ने महिला को ट्रेन से बाहर फेंककर गेट बंद कर लिया। इसके बाद महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की। कटनी जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 342, 506, 376, 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 

Aaj Ka Rashifal 11 December: सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा सफलता से भरा, पढे कैसा होगा आज आपका दिन

UP Petrol Diesel Price Today : घर से निकलने से पहले, जाने अपने शहर के पेट्रोल डीजल के भाव

Varanasi News: पिछली सुनवाई पर अदालत न जताई थी यह उम्मीद , आज आ सकती है एएसआई की ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट

Today Gold Price In India:भारत मे आज 11 दिसम्बर को सोने के दाम,आज का सोने का भाव?आज भारत में सोने के दाम

Share this story

×