×

भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट की धरती पर सम्मानित हुए अयोध्या जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा

भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट की धरती पर सम्मानित हुए अयोध्या जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट की पावन धरती पर अयोध्या के ग्रापए के जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, प्रदेश महामंत्री  महेंद्र नाथ सिंह, राष्ट्रीय संयोजक देवी प्रसाद गुप्ता, सचिव प्रफुल्ल त्रिपाठी, चित्रकूट के जिलाध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया।

 

 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ प्र जनपद चित्रकूट द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह जल एवं सिंचाई मंत्री उ.प्र. थे।जिसने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या से जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार तिवारी, तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर हृदय राम मिश्र तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर, कृष्ण कुमार तिवारी मन्सा रामआदि ने चित्रकूट की धरती पर पहुंचकर कर मंदाकिनी मां को प्रणाम किया, कामदगिरि की परिक्रमा किया, कामतानाथ के दर्शन हनुमान धारा सीता रसोई के दर्शन, आरती में शामिल होकर प्रसाद लिया उसके पूर्व मैहर में मां शारदा के दर्शन किया।

Share this story