×

सर्दियों में क्यूँ बढ़ने लगता है हेयर फॉल ? बालों की नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

सर्दियों में क्यूँ बढ़ने लगता है हेयर फॉल ? बालों की नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम नमी से बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो सकते हैं। जानें डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या कम करने के आसान उपाय।

सर्दियों का मौसम ठंडक और सुहाने मौसम  के साथ सरीरिक त्वचा और बालों की कई समस्या भी साथ लाता है ।  इस मौसम मे नमी कम होने के कारण बालों मे रूखापन बेजानपन और हैयर फॉल जैसी कई समस्याएँ बढ़नी लगती है। सर्दियों मे यह होना स्वाभाविक है पर अगर हम बालों और त्वचा की सही तरीके से देख भाल करे तो इन परेशानियों को कम करके बालों की नमी बरकरार रख सकते है । 

 

सर्दियों मे क्यू बढ़ती है बालों की समस्या 

सर्दियों मे ठंडी हवाएँ बालों की नमी को कम कर देते है । जिसके कारण बालों की त्वचा यानि स्काल्प (scalp) मे रूखापन और दांडरुफ़ (dandruf) की समस्या बढ़ जाती है जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते है । हालांकि, बाल झड़ने के पीछे पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव और थायरॉइड जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं।


बालों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये उपाय 

बालों की देखभाल के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। सप्ताह में जरूरत के अनुसार दो से तीन बार माइल्ड शैंपू से बाल धोएं और हर बार कंडीशनर का इस्तेमाल करें। बाल धोने के लिए बहुत गर्म पानी की जगह हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें। सप्ताह में एक या दो बार नारियल या अन्य उपयुक्त तेल से हल्की मालिश की जा सकती है। इसके अलावा गीले बालों को जोर से रगड़ने और बार-बार हीटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

खानपान का भी रखें विशेष ध्यान 

बालों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार भी महत्वपूर्ण है। भोजन में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। हरी सब्जियां, दालें, दूध, अंडे, मेवे और मौसमी फल बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है।

कब लें डॉक्टर की सलाह?

यदि बाल सामान्य से अधिक झड़ रहे हों, सिर में लगातार खुजली या पपड़ी हो, गोल आकार में बाल गायब होने लगें या सिर की त्वचा में परेशानी बनी रहे, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार की दवा या हेयर ट्रीटमेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

सर्दियों में बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए महंगे उत्पादों से ज्यादा जरूरी है नियमित देखभाल, संतुलित खानपान और सही आदतें ।  थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर बालों को रूखेपन और टूटने से बचाया जा सकता है।

 

Share this story