×

नास्त्रेदमस की 2022 के लिए भविष्यवाणी, डरावना होगा पूरा साल, जानें कौन सी आएगी तबाही ?

नास्त्रेदमस की 2022 के लिए भविष्यवाणी, डरावना होगा पूरा साल, जानें कौन-सी आएगी तबाही ?

2021 को खत्म होने में कुछ ही वक्त बचा हुआ है। कई लोगों ने तो अभी से ही 2022 के जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। नए साल के जश्न से पहले नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी खबरों में है। दरअसल फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) ने सदियों पहले ‘लेस प्रोफेटीस’ नाम की एक किताब में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थी। माना जाता है कि नास्त्रेदमस की 70 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं। 2021 में नास्त्रेदमस ने महामारी, तबाही जैसी भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई।

नास्त्रेदमस ने कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions for 2022) की हैं। 

  • नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि धरती को बहुत अधिक नुकसान होगा। धरती को यह नुकसान ऐस्टरॉइड के कारण होगा। समुद्र में बड़ी चट्टान के गिरने की वजह से ऐसी भयानक लहरें उठेंगी जो धरती को घेर लेंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से भारी नुकसान होगा। 
  • नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। तेजी से अमेरिकी डॉलर नीचे गिरेगा। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति मानेंगे। इनमें लोग ज्यादा पैसा निवेश करेंगे जो धरती को तबाह कर देगा। 
  • नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में परमाणु बम फटने से जलवायु परिवर्तन होगा। इसके साथ ही धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है। 
  • नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2022 में तबाही के बाद शांति आएगी। इससे पहले 72 घंटे के लिए दुनिया अंधेरे में रहेगी। उनका कहना है कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। कई देशों के बीच लड़ी जा रही जंग को एक प्राकृतिक घटना समाप्त कर देगी। दुनिया तीन दिन अंधेरे में रहेगी जिसके बाद आधुनिक जीवन समाप्त हो जाएगा। 
  • भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में फ्रांस के ऊपर बड़ा संकट आएगा। देश में बड़ा तूफान आएगा जिससे तबाही मचेगी। इसके कारण दुनिया के कई इलाकों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। भविष्यवाणी में कहा गया है कि साल 2022 में बड़े स्तर पर भूखमरी पैदा होगी। 
  • नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में यह भी कहा है कि साल 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन इंसानों पर नियंत्रण कर सकता है। आने वाले अगले साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का राज होगा। इसके साथ ही रोबोट मानव जाति को समाप्त कर देंगे।
  • नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के टेस्ट के दौरान बड़े धमाके की आशंका जताई है। 



 

Share this story