करवा चौथ पर ट्राई करें मेहंदी के ये सुंदर डिजाइन, गहरे रंग के लिए जानें कुछ खास उपाय...
वाराणसी। करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं।
त्योहार को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिलता है। व्रत, पूजा और चंद्रमा के दर्शन के साथ-साथ सोलह शृंगार भी करवा चौथ की परंपरा का अहम हिस्सा है। इस अवसर पर महिलाएं सुंदर कपड़े पहनती हैं, आभूषणों से शृंगार करती हैं और हाथों में तरह-तरह की मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं।
मिंटो मे लगने वाले कुछ आसान और अरेबिक महंदी के डिजाइन ।

करवाचौथ पर लगने वाले भरे हाथों की खूबसूरत महेंदी डिजाइन।

इस अवसर पर महिलाएं व्रत रखने के साथ सोलह शृंगार करती हैं और हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। त्योहार के दौरान मेहंदी का गहरा रंग महिलाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहता है।
कैसे करें मेहंदी का रंग गहरा और मेहंदी का रंग लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए अपनाए कुछ आसान उपाय

मेहंदी लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए। हाथों पर किसी प्रकार का क्रीम, तेल या लोशन लगा होने से मेहंदी का संपर्क त्वचा से प्रभावित हो सकता है। इसलिए मेहंदी लगाने से पहले हाथ साफ और सूखे रखें।

मेहंदी को पर्याप्त समय तक त्वचा पर लगा रहने देना भी जरूरी है।
महंदी को लंबे समय तक हाथों पर रखने के लिए असपे चीनी और पानी का घोल लगाए इससे महंदी सूखने के बाद भी हाथों पे लगी रहेगी जिससे महेंदी का रंग और भी गेहरा आएगा ।

मेहंदी हटाने के बाद क्या करें?
मेहंदी सूखने के बाद उसे पानी से न छोड़ाकर धीरे-धीरे हाथों से हटाना बेहतर होता है। इसके बाद कुछ समय तक हाथों को पानी से बचाने की कोशिश करें। मेहंदी का रंग शुरुआत में नारंगी दिखाई दे सकता है, लेकिन अगले 24 से 48 घंटों में यह धीरे-धीरे गहरा भूरा हो सकता है।

केमिकल वाली मेहंदी से बचें
मेहंदी का रंग जल्दी गहरा करने के लिए बाज़ार मे रोजाना नए नए केमिकल वाली महंदी आती है पर यह मेहंदी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
खासकर काली मेहंदी में मौजूद पीपीडी (PPD) नामक रसायन से एलर्जी, खुजली, सूजन और छाले होने का खतरा रहता है। इसलिए प्राकृतिक मेहंदी का चुनाव करे और उसे गेहरा रंग देने के लिए घरेलू नुशके का इस्त्माल करे और हाथों को केमिकल से होने वाली एलर्जि से बचाए।
त्योहार पर खूबसूरत रंग के साथ त्वचा की सुरक्षा भी है जरूरी।
