×

UP Anganwadi Vacancy 2022: 50 हजार से अधिक पदों पर निकली बम्पर भर्ती, बदल गयी योग्यता

UP Anganwadi Vacancy 2022: 50 हजार से अधिक पदों पर निकली बम्पर भर्ती, बदल गयी योग्यता

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में अगले दो महीने के भीतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर बंपर बहाली की जाएगी।

 

 

 

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में जल्द ही तकरीबन 52 हजार महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी और उत्तर प्रदेश के बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

 

 

 

राज्य में निकलने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इस भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है।

वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अब 10वीं के बदले अभ्यर्थियों का न्यूनतम 12वीं पास होना आवश्यक किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है।

इसलिए किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स संबंधित विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

 

 

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन 

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

गौरतलब है कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तकरीबन 1.89 लाख पद सृजित हैं और इनमें से अभी तकरीबन 52 हजार पद रिक्त हैं।

इन पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जा सकती है।

UP Anganwadi Vacancy भर्ती 2022 के लिए योग्यता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए अभी तक 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि इसमें कुछ बदलाव किए जाने की चर्चा चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट की जा सकती है। 

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उम्मीदवार का संबंधित जिले का निवासी होना जरूरी है।  उम्र की बात करें तो यह कम से कम 21 और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी भर्ती में क्रमश: विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की महिला उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा जातीय आरक्षण भी लागू होगा। 

केंद्र सरकार ने बदल दी है आंगनबाड़ी भर्ती की योग्यता

यूपी बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यकारी निदेशक कपिल सिंह के हवाले से कहा है कि अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास थी। 

लेकिन बीते अगस्त में केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास कर दी है। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुपालन में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तय की जा रही है। 

Share this story