×

Agniveer Bharti 2022: अग्निवीर बनने आए 240 युवा दौड़ में सफल, वाराणसी में 6 दिसंबर तक चलेगी भर्ती रैली...

Agniveer Bharti 2022: अग्निवीर बनने आए 240 युवा दौड़ में सफल, वाराणसी में 6 दिसंबर तक चलेगी भर्ती रैली, बुलाए गए थे गोरखपुर के 3773 नौजवान...

वाराणसी के छावनी क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती रैली का आज दूसरा दिन है। आज की भर्ती रैली के लिए सहजनवा और गोला तहसील क्षेत्र के 3773 कैंडिडेट को बुलाया गया था। जांच-पड़ताल के बाद 1600 मीटर की दौड़ में 3264 कैंडिडेट शामिल हुए। 3264 कैंडिडेट में दौड़ में महज 240 ही सफल हुए।

 

 

शुक्रवार को गोरखपुर की खजनी और गोरखपुर तहसील के 7045 कैंडिडेट अग्निवीर भर्ती के लिए बुलाए गए हैं। बता दें कि यह भर्ती रैली आगामी 6 दिसंबर तक चलेगी और इसमें पूर्वांचल के 12 जिलों के 1,43,286 युवा शामिल होंगे।

 

 

अग्नि वीर भर्ती रैली में अपना दमखम दिखाता कैंडिडेट।

भोर में ही शुरू हो गई थी रेस

रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली के कैंडिडेट को 400 मीटर के ट्रैक पर चार चक्कर लगा कर 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी रहती है। उससे पहले कैंडिडेट को छह चेकिंग बूथ से गुजरना पड़ता है।

अग्निवीर भर्ती रैली के कैंडिडेट 1600 मीटर की रेस कंप्लीट करते हुए।

चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोर में ही रेस शुरू करा दी जाती है। भर्ती रैली से संबंधित सारी प्रक्रिया वीडियो कैमरों की निगरानी में संपन्न कराया जा रहा है। कैंडिडेट की हेल्प के लिए रणबांकुरे मैदान के इर्द गिर्द सेना भर्ती कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने से पहले कैंडिडेट को अलग-अलग जांच बूथ से होकर गुजरना पड़ता है।

जालसाजों पर निगरानी की कड़ी व्यवस्था

अग्निवीर भर्ती रैली में कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए मिलिट्री इंटेलिजेंस विशेष रूप से सतर्क है। इसके अलावा पुलिस, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और STF अपने स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। कैंट रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन के अलावा कैंट रोडवेज और छावनी क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है।

अग्नि वीर भर्ती रैली में शामिल होने के बाद कैंडिडेट को ट्रक में बैठा कर रेलवे स्टेशनों तक भिजवाने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई है।

अग्नि वीर भर्ती रैली में शामिल होने के बाद कैंडिडेट को ट्रक में बैठा कर रेलवे स्टेशनों तक भिजवाने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई है। आरएपीएफ और जीआरपी को 6 दिसंबर तक लगातार अलर्ट रहने को कहा गया है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को जिम्मेदारी दी गई है कि अतिरिक्त सतर्कता के साथ माहौल पर नजर रखे।


 

सचिन यादव गोला तहसील 4.58 मिनट में दौड़ पूरी की

गोला तहसील के सचिन यादव 4.58 मिनट में दौड़ लगाकर सफल हुए। और आज शुक्रवार को गोरखपुर के खजनी तहसील के युवकों की दौड़ होगी। 

Share this story