×

आज की बड़ी खबरें: 16 खबरों में जानिए देश-दुनिया का पूरा अपडेट

आज की बड़ी खबरें: 16 खबरों में जानिए देश-दुनिया का पूरा अपडेट

 

1. मोबाइल कांग्रेस में मोदी बोले- बैंक, अस्पताल अब फोन में, इससे ₹5 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचे; पहले इवेंट में भारत था, अब 100 देश

2. जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हुई, चीखते-चिल्लाते रहें': पीएम मोदी बोले- साइबर फ्रॉड पर ग्लोबल फ्रेमवर्क जरूरी

3. दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। नाना के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में है। पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नाना का अंतिम संस्कार आज शाम पुणे में राजकीय सम्मान से किया जाएगा।

4. मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया, ‘रात करीब 2:30 बजे नाना ने अपने एक दोस्त को मैसेज किया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। रात होने की वजह से दोस्त उस समय मैसेज नहीं देख पाए। बाद में उन्होंने नाना को फोन किया और करीब चार बजे उनके घर पहुंचे। उस वक्त नाना को काफी पसीना आ रहा था और उनकी हालत बिगड़ रही थी।

5. करीब 4:20 से 4:30 बजे के बीच नाना को अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों ने वहां भी उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।नाना को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। करीब 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें करीब 5:20 से 5:30 बजे के बीच मृत घोषित किया गया।

 6. तिरंगा, परिंदा, खामोशी, क्रांतिवीर और प्रहार... पीएम मोदी ने फिल्मों के नामों को शब्दों में पिरोकर नाना को किया याद

7.  आज फिर खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया, इसके बाद राजघाट जाकर गांधी को श्रद्धांजलि देंगे; राहुल-प्रियंका के खिलाफ दो दिन में दूसरी FIR

8. बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन, ध्रुव राठी, प्रकाश राज शामिल, दीपके बोले- सत्ता आपकी, सड़कें हमारी हैं, यहीं से लोकतंत्र वापस लेंगे

9. अभिजीत दीपके ने बिना अनुमति जंतर-मंतर जाने की तैयारी के बीच कहा- सत्ता आपकी, लेकिन सड़क हमारी

10. बच्चों की मांगों को डंडा मारकर सुनना सही नहीं': छात्र आंदोलन पर बोले भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी; सीईसी विवाद पर कही ये बड़ी बात

11. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा होनी चाहिए। उन्होंने अब्राहम लिंकन के इसी विचार का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत रहेगा, जब चुनाव निष्पक्ष हों, सरकारें जवाबदेह हों, नौकरशाही पारदर्शी हो और विपक्ष भी जिम्मेदार तरीके से अपनी भूमिका निभाए।

12. जोधपुर के आसमान में सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा, दिल भी उकेरा; मेहरानगढ़ फोर्ट के ऊपर से एक साथ गुजरे 5 ध्रुव हेलिकॉप्टर

13. CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, दावा- कानूनी प्रक्रियाओं का नहीं हुआ पालन

14. दो विचारधाराओं की लड़ाई': गौरव भाटिया ने किया विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- संविधान कमजोर करने की हो रही कोशिश

15. ट्रम्प बोले-मुझे नोबेल नहीं दिया तो कमेटी की बदनामी होगी, मैंने 8 युद्ध रुकवाए, दुनिया तबाह होने से रोकी; 6 साल से मांग रहे प्राइज

16. सेंसेक्स 1100 अंक गिरकर 71500 पर, लगातार 9वें हफ्ते गिरावट जारी, कच्चा तेल महंगा होने का असर; मेटल-ऑटो शेयरों में बिकवाली

Share this story