देश में कोरोना की रफ़्तार तेज 24 घंटे में लगभग 1.80 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 4000 के पार

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, 46,569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19

कुल मामले: 3,57,07,727
सक्रिय मामले: 7,23,619
कुल रिकवरी: 3,45,00,172
कुल मौतें: 4,83,936
कुल वैक्सीनेशन: 1,51,94,05,951 pic.twitter.com/hreH0ptZ7k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। ताजा आंकड़े के अनुसार देश में सात लाख से अधिक (7,23,619) सक्रिय मरीज हो गए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 3,57,07,727 हो गई है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151 करोड़ को पार कर गया है।

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। 1216 मामले के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वहीं 529 मरीज के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के बाद देश में आज से एहतियाती खुराक(Precautionary Dose) लगनी शुरू हो  गई है। कोरोना वैक्सीन की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 25 दिसंबर को ही एहतियाती खुराक को लेकर एलान किया था। यह तीसरी खुराक फिलहाल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को दी  जा रही है।

कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज पांच राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक मांडविया राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र एवं केंद्रशासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली एवं दमन और दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story