School Holiday in March 2023: मार्च में इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद, पड़ रहे हैं ये प्रमुख व्रत त्योहार ... यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट...

फरवरी महीने के साथ साथ सर्दियां भी जाने लगी हैं। इस साल की सर्दियां स्कूली बच्चों के लिए खूब सारी छुट्टियां लेकर आई। प्रदेश में स्कूलों में अवकाश को लेकर खबर सामने आयी है। मार्च के महीने में भी कई दिनों तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।
दरअसल, इसी महीने में होली, गुड़ी पड़वा और रामनवमी जैसे त्यौहार पड़ रहे हैं। वहीं रविवार को भी स्कूलों की छुट्टियां रहती हैं ऐसे में इस महीने छात्रों की मौज रहने वाली है, बता दें कि मार्च के महीने में बोर्ड की परीक्षाएं भी होंगी। जिसके चलते भी शिक्षा विभाग द्वारा आमतौर पर स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जाती है। हालांकि, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है।
मार्च महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट प्रकार है...
5 मार्च: रविवार की छुट्टी
7 मार्च: होलिका दहन
8 मार्च: होली की छुट्टी
12 मार्च: रविवार की छुट्टी
19 मार्च : रविवार की छुट्टी
22 मार्च: गुड़र पड़वा उगादी
26 मार्च: रविवार की छुट्टी
30 मार्च : रामनवमी का अवकाश
UP School Holidays March 2023
1)4- मार्च 2023 शनिवार
2) 5- मार्च 2023 रविवार
3) 8- मार्च 2023 बुधवार (होली)
4) 11- मार्च 2023 शनिवार
5) 12- मार्च 2023 रविवार
6) 18- मार्च 2023 शनिवार
7) 19- मार्च 2023 रविवार
8) 22- मार्च 2023 (गुड़ी पड़वा)
9) 25- मार्च 2023 शनिवार
10) 26- मार्च 2023 रविवार
11) 30- मार्च 2023 गुरुवार (राम नवमी)
12) 31- मार्च 2023 (महीने का आखिरी दिन)
किस दिन कौन सी छुट्टियां
इन छुट्टियों में से 4 रविवार हैं। 1 छुट्टी होली की है, 1 राम नवमी की. जो कि सभी स्कूलों में होगी. 22 मार्च को गुड़ी पड़वा त्योहार है। ये त्योहार खासकर महाराष्ट्र, गोवा, एमपी, दमन दीव में मनाया जाता है।
इस दिन यूपी के स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं, ये राज्य सरकार तय करेगी। 1 छुट्टी महीने के आखिरी दिन (लास्ट वर्किंग डे) की है। ये भी ऑप्शनल छुट्टी है।
हर महीने की तरह आने वाले मार्च के महीने में भी कई बदलाव होने जा रहे है। ये वो बदलाव है जिसका असर सीधा आम जनता की जेब पर पड़ता है।
कभी लोग की जेब कटती है तो कभी राहत मिलती है। इस महीने मार्च में बैंक लोन महंगा कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी नए फीचर्स नजर आ सकते हैं।
Also Read - वाराणसी में गुड टच बैड टच पर साप्ताहिक कार्यशाला सम्पन्न
ट्रेन के टाइम-टेबल में भी बदलाव हो सकता है। इन परिवर्तनों का सीधा असर आमजन पड़ेगा। आइए जानें मार्च में कौन-से नए नियम लागू होने वाले हैं।
बैंक महंगा कर सकते हैं लोन
हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में वृद्धि की है। जिसके बाद कई बैंकों ने MCLR दरों में इजाफा कर दिया है।
जिसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। लोन पर ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। और ईएमआई का बोझ जनता को परेशान कर सकता है।
कई बैंकों द्वारा निर्धारित की नई दरें 1 मार्च से लागू होने वाले हैं।
12 दिन बैंक रहेंगे बंद
आरबीआई द्वारा जारी किये कलेंडर के मुताबिक मार्च में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने होली और नवरात्रि की छुट्टियाँ हैं। साथ ही साप्ताहिक हॉलिडे भी शामिल है।
इसलिए बैंक संबंधित अपने सारे काम समय रहते ही निपटा लें।
ट्रेन के नियमों में बदलाव
गर्मी के करण रेलवे ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव कर सकता है। मार्च में नया शेड्यूल जारी हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च से 10 हजार पैसेंजर ट्रेन और 5 हजार मालगाड़ियों का समय बदला जाएगा।
सोशल मीडिया से जुड़े बदलाव
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार तीन शिकायत अपीलीय समितियाँ बनाने की घोषणा कर दी है। जिससे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लगाम लगाई जाएगी। 1 मार्च से यह नियम लागू होने वाला है।
इन समितियों के जरिए यूजर्स की शिकायतों को मात्र 30 दिनों में निपटाया जाएगा। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट पर नया नियम लागू होगा। जिसके तहत यूजर्स पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
गैस सिलेंडर से जुड़े नियम
हर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन होता है। अगले महीने घरेलू गैस सिलेंडरों के भाव में गिरावट का अंदाजा लगाया जा रहा है।
वहीं 1 मार्च से गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव हो सकता है।
अचानक इतना सस्ता मिल रहा गोल्ड... सोना खरीदने का सुनहरा मौका! जानिए आज का ताज़ा रेट...