रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल!

Japanese Woman Misbehaved in Delhi: इस वीडियो में कुछ लड़के एक जापानी लड़की को होली लगाने के बहाने उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
Japanese Woman Misbehaved in Delhi: नई दिल्ली, जब हर कोई होली का त्योहार मना रहा था, उस समय एक राजधानी दिल्ली में एक जापानी महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की जा रही थी। असल में, होली के दिन राजधानी दिल्ली का एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में कुछ लड़के एक जापानी लड़की को होली लगाने के बहाने उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
A video of a Japanese woman allegedly being harassed by men during Holi celebration had gone viral.
— ANI (@ANI) March 10, 2023
Cognisance of video taken, no complaint received so far. Email sent to embassy for details of the woman & information on men seen in the video also being collected: Delhi Police
बताया जा रहा है कि होली मनाने के लिए एक 22 साल की जापानी लड़की दिल्ली पहुंची थी। तभी उस पर लड़कों का एक ग्रुप टूट पड़ा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उसे जबरदस्ती रंग लगाया। इतना ही नहीं एक शख्स ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया।
ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग आरोपियों पर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से बदसलूकी
वीडियो में एक जापानी युवती को एक लड़का जबरदस्ती रंग लगा रहा है। इसके बाद वहां कुछ और लड़के होली है..होली है…कहते हुए पहुंच गए। इसके बाद सबने मिलकर रंग लगाने के नाम पर युवती के साथ बदसलूकी की।
आरोपियों की पहचान की जा रही है
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि होली के जश्न के दौरान एक जापानी महिला को कथित तौर पर पुरुषों द्वारा परेशान किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लिया, अब तक कोई शिकायत नहीं मिली।
महिला के विवरण के लिए दूतावास को ईमेल भेजा गया और वीडियो में दिख रहे पुरुषों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।