×

ISRO Aditya L1 Mission 2023 Launching: आदित्य- एल 1 की सफल लांचिंग चन्द्रविजय के बाद सूर्य विजय की ओर बढ़ा भारत...

ISRO Aditya L1 Mission 2023 Launching: The success of Aditya-L1 in Chandravijay Abhiyan extended by India after Surya Vijay...

आज भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Aditya-L1) लॉन्च हो चुका है।

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत ने इतिहास रच दिया है। अब भारत ने सूर्य पर फतह करने की ठान ली है।

 

 सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला मिशन ‘आदित्य-एल1’ रवाना । भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को प्रक्षेपित कर दिया है। प्रक्षेपण पीएसएलवी रॉकेट से किया गया। 

भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ।

क्या है आदित्य-एल1 मिशन? (What Is Aditya-L1 Mission)

आदित्य-एल1 मिशन भारत का पहला सौर मिशन है, जिसकी मदद से भारत सूर्य से जुड़े रहस्यमयी सवालों के जवाब इकट्ठा करेगा। इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से लॉन्च किया गया  है। इसरो के मुताबिक, इस मिशन को आज यानी 2 सितंबर की सुबह 11.50 पर लॉन्च किया गया है।  

भारत ने अपने उपग्रह (Satellite) को लांग्रेंजियन-1 बिंदु पर स्थापित करने के लिए आदित्य-एल1  लॉन्च के बाद मिशन को सफल करने की तैयारी कर ली है। इस यान को सूर्य और पृथ्वी के बीच की गुरुत्वाकर्षण प्रणाली के लांग्रेंजियन बिंदु के चारों ओर एक हेलो ऑर्बिट में रखा जाएगा।

यह ऑर्बिट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर है, जहां पहुंचने के लिए यान को कुल 4 महीने का समय लगेगा।

जानिए क्या है आदित्य-एल1 मिशन का उद्देश्य?

आदित्य-एल1 मिशन सौर गतिविधियों का अध्ययन करने के लिए लॉन्च हुआ है। यान के पेलोड (उपकरण) सूर्य की सबसे बाहरी परत कोरोना, फोटोस्फेयर और क्रोमोस्फीयर, कोरोनल मास इजेक्शन (सूर्य में होने वाले शक्तिशाली विस्फोट), प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियां और उनकी विशेषताएं, सौर तूफान की उत्पत्ति आदि कारकों का अध्ययन करेगा।

वर्तमान समय में इसरो इस बात पर भी अध्ययन करेगा कि आखिर अंतरिक्ष के मौसम पर सूर्य की गतिविधियों का क्या प्रभाव पड़ता है।

Disclamer 

लाइव भारत न्यूज़ एक वैबसाइट पोर्टल है । लाइव भारत न्यूज वैबसाइट पोर्टल लोकल खबरों के साथ-साथ राजनीति, अपराध, मनोरंजन, व्यापार और खेल के तमाम खबरों को दिखाता है। 

हम प्रत्येक खबरों को सच्चाई के साथ आपके सामने प्रस्तुत करते हैं।

हमारा उद्देश्य यह है कि हम आपके क्षेत्र से जुड़े हर मुद्दों को अपने चैनल के माध्यम से दिखाएं और उसपर तत्परता से कार्यवाही करवाएं।

About website portal:

Live Bharat News is a Hindi news website porta. Live Bharat News website porta shows all the news of politics, crime, entertainment, business and sports along with local news. 

We present each and every news to you with the truth. Our aim is to show every issue related to your area through our website porta and get prompt action taken on it.

Our News Website - https://www.livebharatnews.in

Our Facebook Page - https://www.facebook.com/livebhartnews

Our Twitter Page - https://twitter.com/livebharatnews

Our Instagram Page - https://instagram.com/livebharatnews

Our Koo Page - https://www.kooapp.com/profile/livebharatnews

Our Pinterest Page - https://in.pinterest.com/livebharatnews/

Our LinkedIn Page - https://www.linkedin.com/company/livebharatnews/

Share this story