Ration Dealer Complaint: कोटेदार के यहां कोई भी समस्या हो अब इस नम्बर पर करें शिकायत, घर पहुंचेगा गेहूं-चावल

यदि आप राशन हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं:
देश में आबादी के एक बड़े हिस्से को सरकार की ओर से सब्सिडी पर राशन (Subsidized Ration) मुहैया कराया जाता है। फूड सिक्योरिटी (Food Security) का लक्ष्य पाने के लिए सरकार कम दाम पर लोगों को अनाज देती है।
गरीब लोगों को यह मदद राशन की दुकान के जरिए दी जाती है। हालांकि, कई बार इसमें अनियमितता के मामले सामने आते हैं। लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें राशन नहीं मिला या अगर मिला तो उसका वजन ठीक नहीं है।
सरकार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है। राशन दुकान चलाने वाले लोगों की ऐसी अनियमितताओं की शिकायत आप आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने कई हेल्पलाइन नंबर (Ration Helpline Number) जारी किए हैं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: एक महत्वपूर्ण कदम
कोरोना महामारी के बाद सरकार ने गरीब आबादी की मदद के लिए मुफ्त अनाज देने की योजना 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Gareeb Kalyan Ann Yojana)' की शुरुआत की। इस योजना के तहत अब भी देश की लगभग आधी आबादी को बिना किसी पैसे के अनाज मिल रहा है। इस योजना में सरकार लाभार्थियों को चावल, गेहूं, दाल और चीनी दे रही है।
इस योजना के आने के बाद ऐसी कई शिकायतें आईं कि राशन दुकानदार लाभार्थी को अनाज देने से मना कर दिए और उसे ब्लैक में किसी अन्य को बेच दिए। इस तरह के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने राज्यों के हिसाब से हेल्पलाइन नंबर जारी किए।
आपके हित के लिए हेल्पलाइन नंबर
अगर आप सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि भारत में सरकार द्वारा करोड़ों गरीबों को सब्सिडी पर राशन दे रही है। गरीबों की स्थिति को ध्यान को रखते हुए सरकार कम दाम रेट पर अनाज, चावल, चीनी उपलब्ध कराती है।
ऐसे में अगर कोई दुकानदार आपको राशन देने से मना करता है या फिर वजन में गड़बड़ी करता है तो आपको उसकी घर बैठे एक फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कोरोना के दौरान देश के करोड़ों गरीबों के सामने खाने-पीने का संकट आ गया। लॉकडाउन के कारण कई लोगों का रोजगार खत्म हो गया। फैक्ट्रियां बंद होने से लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए। ऐसे में सरकार ने सब्सिडी पर या नि:शुल्क राशन देने की योजना का विस्तार किया। अभी भी देश भर में करोड़ों गरीब परिवारों को सरकार की ओर से मदद प्रदान की जा रही है।
शिकायत करना हुआ और भी आसान
अगर आपने भी राशन को लेकर किसी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है तो सरकार ने आपके लिए शिकायत करना और भी आसान बना दिया है। सरकार की ओर से हर राज्य के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आप इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं और फिर तत्काल आपकी शिकायत पर कार्रवाई होगी।
यदि आप राशन हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं:
1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 1800-343-3197
2. आंध्र प्रदेश: 1800-425-2977
3. अरुणाचल प्रदेश: 03602244290
4. असम: 1800-345-3611
5. बिहार: 1800-3456-194
6. छत्तीसगढ़: 1800-233-3663
7. दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: 1800-233-4004
8. दिल्ली: 1800-110-841
9. गोवा: 1800-233-0022
10. गुजरात: 1800-233-5500
11. हरियाणा: 1800-180-2087
12. हिमाचल प्रदेश: 1800-180-8026
13. झारखंड: 1800-345-6598, 1800-212-5512
14. कर्नाटक: 1800-425-9339
15. केरल: 1800-425-1550
16. लक्षद्वीप: 1800-425-3186
17. मध्य प्रदेश: 181
18. महाराष्ट्र: 1800-22-4950
19. मणिपुर: 1800-345-3821
20. मेघालय: 1800-345-3670
21. मिज़ोरम: 1860-222-222-789, 1800-345-3891
22. नागालैंड: 1800-345-3704, 1800-345-3705
23. ओडिशा: 1800-345-6724 / 6760
24. पुदुच्चेरी: 1800-425-1082
25. पंजाब: 1800-3006-1313
26. राजस्थान: 1800-180-6127
27. सिक्किम: 1800-345-3236
28. तमिलनाडु: 1800-425-5901
29. तेलंगाना: 1800-4250-0333
30. त्रिपुरा: 1800-345-3665
31. उत्तर प्रदेश: 1800-180-0150
32. उत्तराखंड: 1800-180-2000, 1800-180-4188
33. पश्चिम बंगाल: 1800-345-5505
34. जम्मू: 1800-180-7106
35. कश्मीर: 1800-180-7011
36. चंडीगढ़: 1800-180-2068
यहां दिए गए नंबरों पर आप अपनी समस्या को संकेत कर सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपके राज्य का नंबर यहां सूचीबद्ध नहीं है, तो आपको अपने राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या राशन कार्ड के लिए जारी किए गए नंबरों की जांच करनी चाहिए।
इसके अलावा, आप अपने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी (National Food Security Officer) से भी संपर्क कर सकते हैं। वे आपकी समस्या को समझेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
ध्यान दें कि आपको शिकायत करने से पहले अपने राशन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रति तैयार रखनी चाहिए। आपकी सहायता के लिए सरकार और उपयुक्त अधिकारिकों ने इन हेल्पलाइन नंबरों की स्थापना की है, इसलिए यहां संकेत मिलने पर आपकी समस्या को जल्दी से संघटित किया जाएगा।
बता दें कि आपकी ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित राशन डीलर की जांच की जाएगी। अगर उसकी गलती पाई पाए जाने पर न सिर्फ उसकी डीलरशिप जाएगी, बल्कि जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा हो सकती है।