×

सिलेंडर के दाम में भारी गिरावट! 1 मार्च से बदल जाएंगे ये 5 नियम, सोशल मीडिया में होने जा रहे ये बदलाव...

 सिलेंडर के दाम में भारी गिरावट! 1 मार्च से बदल जाएंगे ये 5 नियम, सोशल मीडिया में होने जा रहे ये बदलाव...

हर महीने की तरह आने वाले मार्च के महीने में भी कई बदलाव होने जा रहे है। ये वो बदलाव है जिसका असर सीधा आम जनता की जेब पर पड़ता है।

 

कभी लोग की जेब कटती है तो कभी राहत मिलती है। इस महीने मार्च में बैंक लोन महंगा कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी नए फीचर्स नजर आ सकते हैं।

 

ट्रेन के टाइम-टेबल में भी बदलाव हो सकता है। इन परिवर्तनों का सीधा असर आमजन पड़ेगा। आइए जानें मार्च में कौन-से नए नियम लागू होने वाले हैं।

बैंक महंगा कर सकते हैं लोन

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में वृद्धि की है। जिसके बाद कई बैंकों ने MCLR दरों में इजाफा कर दिया है।

जिसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। लोन पर ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। और ईएमआई का बोझ जनता को परेशान कर सकता है।

कई बैंकों द्वारा निर्धारित की नई दरें 1 मार्च से लागू होने वाले हैं।

आम जनता की बल्ले-बल्ले! दाल के भाव में भारी गिरावट, झोला भर-भर के खरीद रहे लोग… आप भी करें जल्द ख़रीदारी, नहीं तो बढ़ जाएगा दाम

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

12 दिन बैंक रहेंगे बंद

 आरबीआई द्वारा जारी किये कलेंडर के मुताबिक मार्च में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने होली और नवरात्रि की छुट्टियाँ हैं। साथ ही साप्ताहिक हॉलिडे भी शामिल है।

इसलिए बैंक संबंधित अपने सारे काम समय रहते ही निपटा लें।

ट्रेन के नियमों में बदलाव

गर्मी के करण रेलवे ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव कर सकता है। मार्च में नया शेड्यूल जारी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च से 10 हजार पैसेंजर ट्रेन और 5 हजार मालगाड़ियों का समय बदला जाएगा।

सोशल मीडिया से जुड़े बदलाव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार तीन शिकायत अपीलीय समितियाँ बनाने की घोषणा कर दी है। जिससे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लगाम लगाई जाएगी। 1 मार्च से यह नियम लागू होने वाला है।

इन समितियों के जरिए यूजर्स की शिकायतों को मात्र 30 दिनों में निपटाया जाएगा। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट पर नया नियम लागू होगा। जिसके तहत यूजर्स पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

गैस सिलेंडर से जुड़े नियम

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन होता है। अगले महीने घरेलू गैस सिलेंडरों के भाव में गिरावट का अंदाजा लगाया जा रहा है।

वहीं 1 मार्च से गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव हो सकता है।

अचानक इतना सस्ता मिल रहा गोल्ड... सोना खरीदने का सुनहरा मौका! जानिए आज का ताज़ा रेट...

अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी और जरूरी खबर है।

आपको पास सोना ऑलटाइम हाई से 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 15600 रुपये प्रति किलो से भी ज्या सस्ता खरीदने का मौका है।

दरअसल पिछले कई हफ्तों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी दर्ज की जा रही थी। लेकिन पिछले तीन हफ्ते से  सोने और चांदी के दाम में नरमी आई है।

पिछले हफ्ते सोना 218 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 169 रुपये प्रति की दर से सस्ती हुई।

ऐसे में शादी-व्याह के सीजन में सभी लोगों की नजर आज इस बात पर होगी की सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी का क्या रूख रहता है।

दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है।

इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज गई थी।

ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है। 

 गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं।
यानी दो दिनों की छुट्टी के बाद अब आज सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा।

4 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 123 रुपया सस्ता होकर 55957 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 122 रुपया सस्ता होकर 55733 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 112 रुपया सस्ता होकर 51257 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 92 रुपया सस्ता होकर 41968 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 72 रुपया सस्ता होकर 32735 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2900 तो चांदी 15600 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2925 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था।

उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15649 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था।

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

कैसे करें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।  22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।

जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते।  इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। 

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।

कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। सोना ऐसी धातु है जिसकी खरीदारी शादी-ब्याह, सगाई और गिफ्ट देने से लेकर छोटे और बड़े मौके के लिए लोग अपने सामार्थ्य के अनुसार खरीदते हैं।

सकते हैं।  इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

पेंशनर्स की बल्ले बल्ले! सरकार ने बढ़ाई पेंशन की राशि, जानें अब इतने रुपए आएंगे आपके खाते में..

बिल लेना न भूलें 

सोना जब भी खरीदें तो उसका बिल जरूर लें। आप अगर कुछ वर्षों के बाद उसी सोने को लाभ पर बेचते हैं, तो आपको कैपिटल गैन टैक्स की गणना के लिए खरीदारी का मूल्य पता होना चाहिए। इसके लिए बिल प्रूफ का काम करेगा। 

ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है।

आपके पास आभूषणों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा।  इससे आपको नुकसान होगा।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध

24 कैरेट का सोना  99.9 फीसदी।  23 कैरेट का सोना  95.8 फीसदी।  22 कैरेट का सोना  91.6 फीसदी।  21 कैरेट का सोना  87.5 फीसदी। 18 कैरेट का सोना  75 फीसदी।  17 कैरेट का सोना  70.8 फीसदी।  14 कैरेट का सोना  58.5 फीसदी।  9 कैरेट का सोना  37.5 फीसदी। 

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का ताज़ा भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Share this story