×

LPG पर बड़ी राहत! 200 रुपये से ज्यादा की कमी, दिल्ली-कोलकाता समेत कई शहरों में बड़ी राहत

LPG पर बड़ी राहत! 200 रुपये से ज्यादा की कमी, दिल्ली-कोलकाता समेत कई शहरों में बड़ी राहत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग सेवाओं और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। नई दरें शनिवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत में 209 रुपये की कमी की गई है। कटौती के बाद कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,872.50 रुपये में उपलब्ध होगा।

सरकार के इस फैसले से होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत में कमी आने की उम्मीद है, क्योंकि इन क्षेत्रों में कमर्शियल एलपीजी का व्यापक उपयोग होता है।

वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे पहले की दरों पर ही उपलब्ध रहेंगे।

यह लगातार दूसरा अवसर है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। इससे पहले जुलाई में भी सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतें घटाई थीं।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में एलपीजी की कीमतों में तेजी आई थी। आपूर्ति प्रभावित होने से कमर्शियल एलपीजी महंगी हो गई थी। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में परिस्थितियां कुछ सामान्य होने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कीमतों में कटौती कर कारोबारियों को राहत प्रदान की है।

Share this story