×

Seychelles capital Victoria: सेशेल्स में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की मूर्ति के साथ तोड़फोड़, भारत ने की कड़ी निंदा

Seychelles capital Victoria news: सेशेल्स में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की मूर्ति के साथ तोड़फोड़, भारत ने की कड़ी निंदा

Seychelles capital Victoria news: महात्मा गांधी की मूर्ति, सेशेल्स के संस्थापक राष्ट्रपति सर जेम्स माचम और दक्षिण अफ्रीका के पहले रंगभेद विरोधी क्रांतिकारी और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के बगल में बनाई गई थी।

 

Seychelles capital Victoria news: विक्टोरिया, भारतीय मिशन ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया के 'पीस पार्क' में स्थित महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की मूर्तियों के तोड़े जाने की निंदा की है।

 

भारतीय मिशन ने 6 जनवरी को एक बयान में जारी करते हुए कहा, "भारतीय उच्चायोग विक्टोरिया के 'पीस पार्क' में स्थित महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की मूर्तियों की तोड़फोड़ की निंदा करता है।"

 

भारतीय मिशन के अनुसार, विक्टोरिया के 'पीस पार्क' में जून, 2022 को महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। महात्मा गांधी की मूर्ति, सेशेल्स के संस्थापक राष्ट्रपति सर जेम्स माचम और दक्षिण अफ्रीका के पहले रंगभेद विरोधी क्रांतिकारी और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के बगल में बनाई गई थी।

 

भारतीय मिशन ने अपने बयान में कहा, "महात्मा गांधी का मानवता और उपनिवेशवाद के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष का संदेश तारीफ के काबिल है और इसने दुनिया को अहिंसक संघर्ष के लिए प्रेरित किया है।

 

 

विक्टोरिया के 'पीस पार्क' में स्थापित की गई महात्मा गांधी की मूर्ति भारत और सेशेल्स के ऐतिहासिक और सौहार्दपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।"

 

 

उच्चायोग ने सेशेल्स के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

 

 

पहले भी दुनिया के कई हिस्सों से महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल अगस्त के महीने में छह लोगों ने मिलकर न्यूयॉर्क शहर में महात्मा गांधी की एक दस्तकारी मूर्ति को नष्ट कर दिया था।

इससे पहले फरवरी 2022 में मैनहट्टन के पास यूनियन स्क्वायर में गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया गया था।

 

 

इन दोनों ही हरकतों की भारतीय मिशन द्वारा काफी कड़ी निंदा की गई थी। जिसके बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय में काफी निराशा पैदा हो गई थी।

Share this story