×

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर दुनिया देख रही भारत का दम, राष्ट्रपति मुर्मू ले रहीं परेड की सलामी

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर दुनिया देख रही भारत का दम, राष्ट्रपति मुर्मू ले रहीं परेड की सलामी

Republic Day 2023 updates: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मना रहा है और पूरे देश में इसकी धूम दिखाई दे रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया।

इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day) के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व कर रही हैं। कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हो चुकी है, जहां इसमें देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिल रही है। इससे पहले पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन किया।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कड़ी तैनाती कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं देश में गणतंत्र दिवस को लेकर कहां कैसी धूम है और कर्तव्य पथ पर क्या-क्या हो रहा है। 

Share this story