×

महेंद्र सिंह धोनी के पक्ष में बड़ा फैसला दायर याचिका पर IPS के खिलाफ हाईकोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी

महेंद्र सिंह धोनी के पक्ष में बड़ा फैसला दायर याचिका पर IPS के खिलाफ हाईकोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी

इस पूरे मामले का IPL 2013 से संबंधित है जिसमें spot fixing और सट्टेबाजी के मामले सामने आए थे। spot fixing केस को संपत कुमार लीड कर रहे थे और उन्होंने MS Dhoni पर भी टिप्पणी की थी।

 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPS अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यह याचिका कोर्ट के आदेश की अवमानना से जुड़ा हुआ है।

 

अब हाईकोर्ट की बेंच ने जी संपत कुमार को 9 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति पी. एन प्रकाश और न्यायमूर्ति RMT टीका रमन की बेंच ने शुक्रवार (11 नवंबर) को इस मामले में वैधानिक नोटिस भी जारी किया।

कोर्ट ने बयान देन पर लगाई थी रोक


इस पूरे मामले का IPL 2013 से संबंधित है जिसमें spot fixing और सट्टेबाजी के मामले सामने आए थे। spot fixing केस को संपत कुमार लीड कर रहे थे और उन्होंने MS Dhoni पर भी टिप्पणी की थी।

धोनी ने 2014 में एक दीवानी मुकदमा दायर किया था ताकि संपत कुमार को spot fixing से संबंधित किसी भी निंदनीय और आपत्तिजनक बयान देने से स्थायी रूप से रोका जा सके।

मद्रास हाई कोर्ट ने साल 2014 में संपत कुमार कुमार पर धोनी के खिलाफ किसी भी तरह के बयान देने पर रोक लगाई थी।

लेकिन इसके बावजूद संपत कुमार ने कोर्ट में हलफनामा दायर किया था जिसमें न्यायिक प्रणाली और उनके खिलाफ मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रमुख वकील के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

जब इसे मद्रास हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया गया तो उसने दिसंबर 2021 में इसे अपनी फाइल पर ले लिया।

इस साल अक्टूबर में धोनी ने दायर की याचिका


इस साल 18 जुलाई को महाधिवक्ता आर.षण्मुखसुंदरम से सहमति प्राप्त करने के बाद MS Dhoni ने 11 अक्टूबर को संपत कुमार के खिलाफ कोर्ट के आदेश को लेकर अवमानना की याचिका दायर की।

MS Dhoni ने कहा था कि संपत कुमार spot fixing को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने हर्जाने के तौर पर कोर्ट से 100 करोड़ रुपये की मांग की।

धोनी का शानदार रहा International करियर


MS Dhoni ने 15 अगस्त 2020 को International क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। धोनी ने अपना आखिरी International मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

41 साल के MS Dhoni ने 350 वनडे, 98 T20 International और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए।

धोनी की कप्तानी में भारत 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा था।

वह दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने ICC के तीनों प्रमुख Tournament जीतने के लिए अपनी टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

MS Dhoni को आखिरी बार IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक्शन में देखा गया था। IPL 2023 में भी धोनी CSK की कप्तानी करने जा रहे हैं।

Share this story