Gujarat Election: सीएम योगी का तूफानी चुनाव प्रचार-सातवीं बार भी कमल के फूल वाली सरकार बनाने का किया आह्वान

गुजरात अब विकरी लोक कल्याण व रोजगार का माडल दे रहा।
उदयपुर, गुजरात: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस के निशाने पर लिया। छोटा उदयपुर की संखेड़ा और खेड़ा की महमेदाबाद सीट के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से गुजरात में दंगा और कर्फ्यू नहीं, विकास होता है। पीएम मोदी की कार्यशैली ने गुजरात के कर्फ्यू पर सदा के लिए कर्फ्यू लगा दिया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी सरकार होती तो राशन और वैक्सीन का पैसा भी खा जाती।
अभय सिंह टाड़वी के लिए सीएम योगी ने मांगा वोट
योगी ने खेड़ा रैली में पूर्व सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया और स्वामी नारायण सम्प्रदाय के संतों से भेंट की। यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अभय सिंह टाड़वी के लिए वोट मांगा और कहा कि आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
उस वर्ष में ब्रिटेन को हराकर भारत का पांचवीं अर्थव्यवस्था बनना आर्थिक क्षेत्र में पीएम मोदी के वित्तीय प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण है। योगी ने लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस धारा 370 हटा पाती, क्या राम मंदिर का निर्माण कर पाती, क्या सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा बना पाती।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान
कांग्रेस ने सरदार पटेल और आंबेडकर का सम्मान नहीं किया। गुजरात अब विकास-सुरक्षा, नौकरी, लोक कल्याण व रोजगार का माडल दे रहा है। यह नए भारत का नया गुजरात है। यह तब सार्थक होगा, जब सातवीं बार भी कमल वाली सरकार बनेगी।
महमेदाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अर्जुन सिंह के लिए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी माटी के पुत्र गृहमंत्री अमित शाह ने 2019 में कश्मीर से आतंकवाद का पर्याय बनी धारा 370 को समाप्त कर दिया।
दि यह नहीं हटता तो आतंकवाद समाप्त नहीं होता। उन्होंने यूपी के चुनाव परिणाम का उदाहरण देते हुए कांग्रेस से सचेत रहने को कहा। बोले कि यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं।
यहां की आबादी 25 करोड़ है। कांग्रेस सिर्फ 2 सीट जीती है। राम नाम के लिए भी चार आदमी चाहिए होते हैं। यूपी में कांग्रेस को समाप्त कर दिया, अब गुजरात की बारी है।
सजा बुल्डोजर देख मुस्कराए योगी पोरबंदर में तीसरी रैली को संबोधित करते हुए योगी मंच पर पहुंचे तो बाईं ओर सजा हुआ बुल्डोजर देखकर मुस्कराए। संचालक ने उन्हें बुल्डोजर बाबा कहकर संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि यहां के कुछ गांव बाबा गोरक्षनाथ के अनुयायी हैं।