महिलाओं के लिए खुशखबरी! खाते में आएंगे ₹3,000, जानें कौन-कौन है पात्र
Annapurna Scheme: पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
योजना के तहत नई पात्र महिलाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। वहीं, पहले से लक्ष्मीर भंडार योजना का लाभ ले रही पात्र महिलाओं को निर्धारित नियमों के तहत अन्नपूर्णा योजना में शामिल किया जा रहा है। हालांकि, योजना का लाभ लेने के लिए उम्र, रोजगार और आयकर से संबंधित कुछ शर्तें पूरी करना अनिवार्य है।
हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये
पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 3,000 रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। भुगतान डीबीटी के जरिए आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बन सकें।
कौन-सी महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?
अन्नपूर्णा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का महिला होना जरूरी है। इसके अलावा उसकी उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
योजना के लिए ऐसी महिलाएं पात्र नहीं होंगी, जो किसी स्थायी सरकारी नौकरी में हैं और नियमित वेतन या पेंशन प्राप्त कर रही हैं। केंद्र या राज्य सरकार, सरकारी परियोजनाओं, वैधानिक संस्थाओं, पंचायत, नगरपालिका अथवा स्थानीय निकाय में नियमित वेतन या पेंशन पाने वाली महिलाएं भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगी।
इसके अलावा राज्य सरकार के सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में नियमित शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक पद पर कार्यरत महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी। इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
लक्ष्मीर भंडार के लाभार्थियों का क्या होगा?
पहले से लक्ष्मीर भंडार योजना का लाभ ले रही महिलाओं को निर्धारित पात्रता और नियमों के आधार पर अन्नपूर्णा योजना में माइग्रेट किया जाएगा। हालांकि, सभी मौजूदा लाभार्थियों को स्वतः योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।
SIR-2026 प्रक्रिया के दौरान मृत, स्थानांतरित, हटाए गए या अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं के नाम योजना से बाहर किए जा सकते हैं। वहीं, SIR ट्रिब्यूनल में अपील करने वाली अथवा Citizenship (Amendment) Act के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को उनके मामले का अंतिम फैसला होने तक निर्धारित सहायता मिलती रहने का प्रावधान है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
नई पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है—
-
सबसे पहले अन्नपूर्णा योजना के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं।
-
अपना जिला चुनकर मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
इसके बाद Family Level Data Collection फॉर्म खुलेगा।
-
इसमें परिवार के मुखिया से संबंधित जानकारी भरें।
-
परिवार के अन्य सदस्यों की आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
-
मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
-
सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
-
आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाला Application ID सुरक्षित रखें।
भविष्य में आवेदन की स्थिति या अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए Application ID की जरूरत पड़ सकती है।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज और पारिवारिक जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इनमें प्रमुख रूप से—
-
आधार कार्ड
-
EPIC यानी वोटर आईडी कार्ड
-
राशन कार्ड से संबंधित जानकारी
-
परिवार के सदस्यों का PAN कार्ड
-
जमीन से संबंधित जानकारी
-
Swasthya Sathi कार्ड नंबर, यदि उपलब्ध हो
आधार और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज JPG, JPEG, PDF या PNG फॉर्मेट में अपलोड किए जा सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार दस्तावेजों की फाइल का आकार 50KB से 200KB के बीच रखने का प्रावधान बताया गया है।
ध्यान रखें
अन्नपूर्णा योजना के तहत 3,000 रुपये की मासिक सहायता केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जो सरकार की ओर से निर्धारित सभी पात्रता और दस्तावेज संबंधी शर्तों को पूरा करती हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता नियमों और उपलब्ध दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लेना जरूरी है।
