×

राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, किसानों के खाते में आएंगे 9 हजार रु, महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा 3 गैस सिलेंडर

ujjwala yojana free gas cylinderx

 रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को हर साल 6 हजार रुपए मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपए और आपके खाते में जाएगा। अब हमारी गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर मिलेगा। इसे लेकर रणनीति बनाई गई है।

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल किया और कांग्रेस को ‘वाइड बॉल’ तो आम आदमी पार्टी को ‘नो बॉल’ करार दिया। हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि राजनीति की पिच पर केवल बीजेपी ‘सही लेंथ की बॉल’ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का बीजेपी का संकल्प वोट हासिल करने के मकसद से नहीं लिया गया है।

 

 

सिंह ने कहा क‍ि हमने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हम वोट पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हम समाज को बांटकर वोट हासिल नहीं करना चाहते। गोवा में सालों से समान नागरिक संहिता लागू है।

क्या गोवा में समाज टूट गया। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट के दौरान देश में क्रिकेट का माहौल है और ऐसे में रक्षा मंत्री ने भी राजनीति की तुलना क्रिकेट से करते हुए मतदाताओं को संदेश देने का प्रयास किया।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">


 


 

3 गैस सिलेंडर से स्कूटी तक, हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने क्या-क्या किए मुफ्त वाले चुनावी वादे?

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी करते जनता से कई मुफ्त वादे किए हैं। कहा कि भाजपा की सरकार दोबारा हिमाचल प्रदेश में बनने पर गरीब तबके की महिलाओं को देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत सालाना तीन फ्री एलपीजी (LPG) सिलेंडर दिए जाएंगे।  

भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर 11 योजनाएं जारी कर महिला वोटरों को साधने का पूरा प्रयास किया है। मुख्यमंत्री शगुन योजना की रकम 31 हजार से बढ़ाते हुए 51 हजार रुपये करने की भी घोषणा की है। 12वीं कक्षा की शीर्ष 5 हजार रैंक पाने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 2500 रुपये भी दिए जाएंगे।

स्कूली छात्रों को साइकिल, तो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं होनहार छात्राओं को स्कूटी भी दी जाएगी। महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।  इसके लिए कॉपर्स फंड भी बनाया जाएगा। यहीं नहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेषतौर से फोकस किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के तहत 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए नौजवानों को भी साधने की कोशिश की है। नड्डा ने कहा कि नौजवानों के लिए हिम स्टार्ट अर्प योजना को शुरू की जाएगी। इसके तहत, 9 हजार करोड़ रुपये का कॉरपर्स फंड बनाया जाएगा, ताकि स्टार्ट अप को बढ़ावा मिल सके।

किसानों से जवानों और बेरोजगार युवकों पर भी फोकस


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसानों के पर विशेषतौर से फोकस किया जाएगा, क्योंकि प्रदेश सेबों की खेती के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए हिम स्टार्ट अप योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 900 करोड़ रुपये का कॉपर्स फंड रखा जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। 


 

Share this story