पीएम मोदी ने Giorgia Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO हुआ वायरल
By News DeskUpdated: May 20, 2026, 13:50 IST1779265253232
Narendra Modi Italy visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस समय इटली (Italy) के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से हुई। दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने जहां कूटनीतिक स्तर पर कई अहम चर्चाओं को आगे बढ़ाया, वहीं एक हल्के-फुल्के और दोस्ताना पल ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर लीं।
दरअसल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे “Melodi” ट्रेंड को खास अंदाज़ में यादगार बनाते हुए जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई और माहौल काफी दोस्ताना दिखाई दिया।
इस खास पल का वीडियो खुद जॉर्जिया मेलोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स इस पल को “Diplomacy With Sweetness” और “Melody Moment” जैसे नाम दे रहे हैं।
क्या है ‘Melodi’ ट्रेंड?
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर “Melodi” शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। यह शब्द मोदी और मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया है। दोनों नेताओं की मुलाकातों और दोस्ताना केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स और पोस्ट वायरल होते रहे हैं। अब ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट करने वाले इस वीडियो ने ट्रेंड को एक नया मोड़ दे दिया है।
भारत-इटली संबंधों पर भी हुई चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की इस मुलाकात में व्यापार, तकनीक, रक्षा सहयोग और वैश्विक साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस हल्के-फुल्के “Melody Moment” की ही हो रही है।