×

Nepal election 2022 update: नेपाल में New party का धमाल, किसकी बनेगी Government इस पर Suspense बरकरार

इस पर suspense बरकरार

नेपाल के चुनाव के शुरुआती नतीजे आने शुरू हो गए हैं और पूर्ण नतीजे आने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं।

 

Nepal Election 2022: काठमांडू नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की Nepali Congress (NC) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन संसदीय चुनाव जीतने की ओर बढ़ रहा है। पांच दलों के इस गठबंधन ने अब तक घोषित 90 सीट के नतीजों में 52 पर जीत दर्ज कर ली है। संघीय संसद के कुल 275 सदस्यों में से 165 का चयन प्रत्यक्ष मतदान के जरिये होगा, जबकि बाकी 110 को आनुपातिक चुनाव प्रणाली के माध्यम से चुना जाएगा।

 

 

 

 

नेपाली कांग्रेस ने अब तक 32 सीट परसाउथ  जीत दर्ज की है और 21 पर आगे चल रही है। वहीं, CPN-Maoist Center ने नौ, CPN-Unified Socialist ने सात और राष्ट्रीय जनमोर्चा तथा समाजवादी पार्टी ने दो-दो सीट पर जीत दर्ज की है

ये सभी दल सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। CPN-Maoist Center के प्रमुख पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ गोरखा-2 सीट से निर्वाचित घोषित किये गये हैं। उन्हें 26,103 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के कविंद्र बुरलाकोटी को हराया, जिन्हें 12,637 वोट मिले।

पूर्व प्रधानमंत्री एवं CPN-Unified Socialist के अध्यक्ष कुमार नेपाल राउतहाट-1 सीट से निर्वाचित हो गये हैं। उन्हें 33,522 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय गुप्ता (CPN-UML) को 36,522 वोट प्राप्त हुए। CPN-Maoist Center और  CPN-Unified Socialist क्रमश: आठ और तीन सीट पर आगे चल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी दल CPN-UML (Communist Party of Nepal-Unified Marxist-Leninist) ने अब तक 20 सीट पर जीत दर्ज की है और 27 पर बढ़त बनाए हुए है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

वहीं, CPN-UML के सहयोगी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी ने क्रमश: चार और दो सीट पर जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी तीन सीट पर आगे चल रही है।

नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने सात सीट पर जीत हासिल की है और चार पर बढ़त बनाये हुए है। नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, जनमत पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।

आनुपातिक चुनावी प्रणाली के तहत CPN-UML 3,65,505 वोट मिले हैं, जबकि Nepali Congress को 3,37,328 और Maoist Center को 1,61,069 वोट मिले हैं। नेपाल ने कुल 1 करोड़ 80 लाख मतदाताओं में से 61 प्रतिशत ने मतदान किया था। इन मतदाताओं ने कुल चार मतपत्रों पर मतदान किया है। इनमें एक सीधे संसदीय सीट, एक सीधे विधानसभा सीट, एक अनुपातिक संसदीय सीट और एक अनुपातिक विधानसभा सीट का पर्चा था।

इस बड़ी तादाद में मतपत्रों को गिनने में समय लग रहा है। इसके अलावा नेपाल के अंदरूनी इलाकों में भी मतदान कराया गया है जहां और अधिक समय लग रहा है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में CPN-UML को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है जबकि उसने 2017 में छह सीट पर जीत हासिल की थी। जिले की 10 सीटों में से नेपाली कांग्रेस को पांच और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को चार सीट मिली हैं।

नेपाल में संघीय संसद की 275 सीट और सात प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था। मतगणना सोमवार को शुरू की गई।

संघीय संसद के कुल 275 सदस्यों में से 165 का चयन प्रत्यक्ष मतदान के जरिये होगा, जबकि बाकी 110 को ‘आनुपातिक चुनाव प्रणाली’ के माध्यम से चुना जाएगा।इसी तरह, प्रांतीय विधानसभाओं के कुल 550 सदस्यों में से 330 का चयन प्रत्यक्ष मतदान, जबकि 220 का चयन आनुपातिक प्रणाली से होगा।

Share this story