×

Samay Raina Girlfriend Revealed: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद बड़ा धमाका, समय रैना ने रिवील किया अपनी 'गर्लफ्रेंड' का चेहरा! फोटो देख चौंके फैन्स

Samay Raina Girlfriend Revealed: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद बड़ा धमाका, समय रैना ने रिवील किया अपनी 'गर्लफ्रेंड' का चेहरा! फोटो देख चौंके फैन्स

Samay Raina Girlfriend Revealed: लोकप्रिय कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) कंट्रोवर्सी के करीब 14 महीने बाद समय ने धमाकेदार कमबैक किया है। हाल ही में रिलीज हुए उनके स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जहां उन्होंने उन सभी सेलेब्स को करारा जवाब दिया है जिन्होंने मुश्किल समय में उन पर उंगली उठाई थी।

लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हो रही है। लंबे समय से समय रैना का नाम मेंटलिस्ट सुहानी शाह और चेस प्लेयर तानिया सचदेव के साथ जोड़ा जाता रहा है। अब समय ने खुद ही अपनी 'गर्लफ्रेंड' का चेहरा दुनिया के सामने रिवील कर दिया है, जिसे देखकर फैन्स दंग रह गए हैं।

कौन है समय की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड?

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन के दौरान एक फैन ने समय से उनकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करने की डिमांड की। समय ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक सेल्फी पोस्ट की, लेकिन ट्विस्ट ये था कि फोटो में उनके साथ कोई लड़की नहीं बल्कि बलराज सिंह घई थे।

बलराज, मुंबई के मशहूर 'हैबिटेट' कॉमेडी क्लब के मालिक हैं और समय के बहुत करीबी दोस्त हैं। इस मजाकिया अंदाज में फोटो शेयर कर समय ने साफ कर दिया कि फिलहाल उनकी जिंदगी में दोस्ती ही सबसे बड़ा रिलेशनशिप है।

कंट्रोवर्सी में हुआ करोड़ों का नुकसान

समय ने अपने कमबैक के साथ एक भावुक खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के चलते उन्हें करोड़ों का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि, उनके माता-पिता और दोस्तों के सपोर्ट ने उन्हें फिर से खड़े होने की हिम्मत दी। साथ ही, समय ने हिंट दिया है कि वह जल्द ही रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps) के साथ नए कोलैबोरेशन में नजर आएंगे। 

Share this story