हम दिल दे चुके सनम के फेम एक्टर Vikram Gokhale के निधन की खबर? बेटी ने फैंस से की अपील...

बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज कलाकारों में शुमार रहे विक्रम गोखले की पहले अस्पताल में भर्ती और फिर निधन की खबरें आ रही थी, जिन पर बेटी ने रिएक्ट किया है। बेटी ने पिता की निधन की खबर को गलत बताया है। बताया जा रहा था कि 77 वर्षीय विक्रम गोखले की हालत क्रिटिकल थी और वह पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में करीब 15 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे।
मीडिया से हुई बातचीत में फिल्म एक्टर अनंत महादेवन ने बताया था कि वह नहीं रहे, पर बेटी का बयान आया है कि पापा जिंदा हैं और अभी लाइफ सपोर्ट पर हैं। उन्होंने फैंस से प्रार्थना की कि वो उनके लिए दुआएं मांगें।
वेंटिलेटर पर विक्रम गोखले
अभी हाल ही में 19 नवंबर को दिग्गज अदाकारा तब्बसुम ने इस दुनिया को हमेशा के लिए विदा कह दिया। उनके जाने के गम से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि अब विक्रम गोखले को लेकर फैंस डरे हुए हैं। विक्रम गोखले की हालत बेहद गंभीर है।
उनके चाहने वाले लगातार दुआ कर रहे हैं। विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें फौरन पुणे के हॉस्पिटल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रम गोखले इलाज के दौरान रिस्पॉन्ड नहीं कर पा रहे थे और उनके क्रिटिकल कंडिशन को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन तभी विक्रम गोखले की निधन की खबर आ गई, जिस पर बेटी ने रिएक्ट किया है।
null"Veteran Actor Vikram Gokhale is still critical and on life support, he has not passed away yet. Keep praying for him," confirms Vikram Gokhale's daughter
— ANI (@ANI) November 23, 2022
(File pic) pic.twitter.com/bs53dFIbxE
विक्रम गोखले के निधन का सुन सेलेब्स देने लगे श्रद्धांजलि
जैसे ही विक्रम गोखले के निधन की खबर फैली, बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अजय देवगन से लेकर मधुर भंडारकर और अशोक पंडित समेत तमाम सेलेब्स ने एक्टर के लिए शोक जताना और श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी थी।
अनंत महादेवन ने बताया कि उन्होंने कहा था- काम करना चाहते थे वह
वहीं इससे पहले अनंत महादेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह गोवा में नाना पाटेकर के साथ शूटिंग कर रहे थे। वह विक्रम गोखले के बहुत करीब थे। अनंत महादेवन ने कहा- अक्टूबर 26 को उन्होंने मुझे फोन किया था और कहा था कि मैं अभी एकदम क्लोज से काम करना चाहता हूं और आपकी फिल्मों में काम करना चाहता हूं। तो कब हम काम करेंगे साथ में? मैंने प्रॉमिस किया था कि हम जरूर करेंगे।'
विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी काम किया।
फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं
विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।
टेलीविजन शो उड़ान में भी काम किया था
टेलीविजन में भी विक्रम गोखले ने एक अलग पहचान बनाई थी। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो 'उड़ान' का वो हिस्सा थे।
97 फिल्मों और थिएटर प्ले में काम किया
विक्रम गोखले ने 97 फिल्मों और थिएटर प्ले में काम किया। उन्होंने 70 मराठी फिल्मों में भी काम किया था। वे आखिरी बार 2022 में आई फिल्म निकम्मा में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो अपकमिंग वेब सीरीज अम्बेडकर- द लीजेंड में नजर आने वाले हैं।
विक्रम गोखले भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, 'हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया था
2011 में विक्रम गोखले को थिएटर में काम करने के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2013 में उन्हें मराठी फिल्म अनुमति के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।