×

करीना कपूर के बेटे तैमूर को देखते हुए, सपना चौधरी ने अपने बेटे का नाम रखा...

करीना कपूर के बेटे तैमूर को देखते हुए, सपना चौधरी ने अपने बेटे का नाम रखा...

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम सबसे पॉपुलर डांसर और सिंगर की लिस्ट में आता है।स्टेज प्रोग्राम में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी सपना अब एक बड़ा और कामयाब नाम बन चुकी हैं। पॉपुलर डांसर और सिंगर सपना चौधरी हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले साल जब सपना ने अचानक अपनी मां बनने की बात सोशल मीडिया पर साझा की थी तो सब हैरान रह गए थे। सपना चौधरी के लिए आज यानी 5 अक्टूबर का दिन बहुत ही स्पेशल है। आज सपना चौधरी के बेटे का एक साल पूरा हो गया है। सपना चौधरी के बेटे का 05 अक्टूबर 2021 को पहला जन्मदिन है। अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना चौधरी ने उसके नाम की घोषणा की है। सपना ने अपने बेटे का ऑफिशियल नाम एक वीडियो जारी कर उसमें बताया है।

सपना चौधरी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी का बेटा जमीन पर बैठकर खेलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर सपना ने लिखा है, ''मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर पोरस।'' बता दें कि सपना चौधरी ने अपने बेटे का नाम ''पोरस'' रखा है। सपना चौधरी ने जो वीडियो शेयर किया है, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में सपना के बेटे पोरस का चेहरा नहीं दिख रहा है।

सपना ने बेटे के पहले जन्मदिन पर  फैंस को उसकी खूबसूरत झलक दिखाई है। वीडियो में सपना चौधरी का बेटा कभी मिट्टी में, कभी गाय के साथ खेलते हुए दिख रहा है। सपना और उनके पति वीर साहू भी इस वीडियो में बेटे के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक कविता भी डाली गई है। जिसके जरिए सपना चौधरी ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

इस तरह सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम पोरस रखा है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर डाली अपनी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर।

वीडियो में एक बैकग्राउंड वाइस ओवर भी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस वाइस ओवर को सपना चौधरी के पति वीर साहू ने किया है। वीडियो में बोले गए शब्द हैं,

'' जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम "पोरस" रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।''

करीना कपूर के बेटे तैमूर को देखते हुए, सपना चौधरी ने अपने बेटे का नाम रखा...bb

बता दे कि,सपना चौधरी का डांस न सिर्फ हरियाणा, बल्कि पूरे देश में पसंद किया जाता है। वो बिग बॉस शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आईं। जिसके बाद उनकी एक अलग पहचान बनी और वो रातों-रात स्टार बन गईं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनके गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनका गाना 'बनके चले मोरनी' रिलीज हुआ है।

Share this story