×

दुनियाभर में गूंजी 'धमाल 4' की धूम, 11 दिन में शाहिद कपूर की फिल्म को छोड़ा पीछे

दुनियाभर में गूंजी 'धमाल 4' की धूम, 11 दिन में शाहिद कपूर की फिल्म को छोड़ा पीछे
अजय देवगन की 'धमाल 4' ने उड़ाए रिकॉर्ड, 11 दिन में वर्ल्डवाइड कमाई 174.20 करोड़ रुपये

मुंबई। अजय देवगन की कॉमेडी एंटरटेनर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। 11 दिनों में फिल्म ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कुल 174.20 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर साल 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भारत में 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ देश में फिल्म की कुल नेट कमाई 127.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 152.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विदेशी बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। 11वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 22.00 करोड़ रुपये हो गया। भारत और विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 174.20 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ 'धमाल 4' ने शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अभिनीत 'कॉकटेल 2' के 166.19 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने वर्ष 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है।

2026 की वर्ल्डवाइड टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़ रुपये

  • बॉर्डर 2 – 485.30 करोड़ रुपये

  • भूत बंगला – 292.64 करोड़ रुपये

  • वेलकम टू द जंगल – 194.97 करोड़ रुपये

  • धमाल 4 – 174.20 करोड़ रुपये

Share this story