×

नवयुवकों के दिलों पर राज करने वाली सविता भाभी हैं कैंसर से पीड़ित, उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा...

नवयुवकों के दिलों पर राज करने वाली सविता भाभी हैं कैंसर से पीड़ित, उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा...

सविता भाभी की एनिमेटेड फिल्म कर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री रोजलिन खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। रोजलिन ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और कहा कि वह अब सात महीने के लिए कीमोथेरेपी लेंगी।

 

 

रोजलिन खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती है ये कहीं पढ़ा था, लेकिन अब पता चला कि ये मेरे जैसे लोगों के लिए होता है। भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है...यह मेरे जीवन का एक चैप्टर हो सकता है, मुझे विश्वास और उम्मीद है... हर मुश्किल ने मुझे मजबूत बनाता है और ये भी बनाएगा। मेरे पास प्यारे लोग हैं जो मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जो होता है अच्छे के लिए होता है और वो अच्छा में हूं।' 

 




 

इसके आगे रोजलिन खान ने लिखा, 'मुझे गर्दन और पीठ में दर्द के अलावा कोई तकलीफ नहीं थी। मैंने इसे जिमनास्टिक दर्द और पीठ में दर्द होना समझने की गलती कर दी। खैर मुझे इस बारे में जल्दी पता चला गया।'

 

रोजलिन ने अपने काम को जारी रखने की बात कही और ब्रांड्स के लिए भी एक मैसेज लिखा। अभिनेत्री ने कहा, 'सभी ब्रांड जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं, तो मैं हर महीने के दूसरे सप्ताह में आपके साथ शूट करने के लिए उपलब्ध रहूंगी। एक बॉल्ड मॉडल के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण होगा। उनकी बीमारी काम के बीच में नहीं आएगी।'
 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

बता दें कि रोजलिन खान अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा रोजलिन ने कई फिल्मों, सीरियल और गानों में भी काम किया है। रोजलिन लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति भी जागरूक करती रहती है। वहीं, उन्होंने फिल्म धमा चौकड़ी, सविता भाभी, जी लेने दो एक पल में काम किया है। वह टीवी शो क्राइम अलर्ट में भी नजर आई हैं।

 

 

Bipasha Basu Baby: बिपाशा-करण सिंह के आंगन में आई 'लाडली'

Bipasha Basu- मां बनने वाली है विपाशा बसु, शादी के 6 साल बाद बिपाशा-करण के  घर गूंजने वाली है नन्हीं किलकारी - चेतना मंच

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया। लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है, जिसके बाद से ही बिपाशा और करण को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। हालांकि, अब हर कोई बिपाशा की नन्ही परी की एक झलक पाने का इंतजार कर रहा है।

बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का एलान सोशल मीडिया पर किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।

इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, 'एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं।'

 

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और एक साल बाद ही शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं और अब वह शादी के छह साल बाद माता-पिता बन गए हैं। 

Share this story