×

Rakhi Sawant को बॉयफ्रेंड आदिल ने सरेआम मारा लात, ड्रामा क्वीन ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR? मीडिया के सामने कही ये बात, देखें वीडियो...

Rakhi Sawant was beaten up by boyfriend Adil, the drama queen lodged an FIR after reaching the police station? Now said this in front of the media

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन यानि राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। बीते दिनों राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ एक गाना ​लॉन्च किया था।

 

 

लेकिन इस बीच एक बार फिर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल कई मीडिया संस्थानों द्वारा ये दावा किया गया है कि राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आदिल ने राखी पर हाथ उठाया था, जिसके चलते उन्होंने मामला दर्ज ​कराया है। अब राखी सावंत ने इस मामले पर मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है।

 

 

 

 

 

Rakhi Sawant: Ex-husband's plan to ruin Rakhi Sawant's life; Bikki Bikki  Aunt Actress opposite Police Station | Hacking for ex-husband Ritesh on  social media accounts of Rakhi Sawant files deal – filmyzoo –

 

आदिल के खिलाफ केस?

राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘ये पूरी तरह से बकवास है और हमारे बीच सब ठीक है। दरअसल, मुझे शर्लिन चोपड़ा से शिकायत है, जो नहीं जानती कि कौन हमारे रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर रहा है।

राखी सावंत ने आगे कहा कि ‘मेरे बारे में ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है, ये सब झूठ है। मैंने सिर्फ एक शिकायत दर्ज की है और वो है शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ। वे ऐसी अफवाहें क्यों फैला रहे हैं, क्या उनके पास मेरी निजी जिंदगी में दखल देने के अलावा और कोई काम नहीं है?

 today entertainment news

शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज किया केस

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राखी सावंत के खिलाफ पहले शर्लिन चोपड़ा कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद राखी ने भी शर्लिन के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। राखी ने कहा कि शर्लिन ने उन पर बॉयफ्रेंड बदलने का आरोप लगाया था।

राखी ने पुलिस को भी बताया कि शर्लिन ने 6 नवंब को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

राखी-शर्लिन की लड़ाई

राखी सावंत ने ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे साजिद खान का सपोर्ट किया था। इसके बाद शर्लिन ने राखी को काफी भला-बुरा कहा था। फिर दोनों की जुबानी जंग बढ़ती चली गई। राखी ने मानहानि का केस दर्ज कराया तो शर्लिन ने भी राखी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई।

देखें वीडियो...

Janhvi Kapoor: जान्हवी ने खोला अपना 'बाथरूम सीक्रेट', खुद बताया उनके बाथरूम में कई साल से क्यों नहीं लगा लॉक

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जान्हवी कपूर के घर के इस वीडियो में अभिनेत्री यह कहती नजर आ रही हैं कि उनके बाथरूम में लॉक नहीं है।

इतना ही नहीं अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए यह तक बताया कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने ही उनके बाथरूम से लॉक हटावाया था और रिनोवेशन के बाद भी उनके बाथरूम में अब तक लॉक नहीं लगवाया गया है।

जान्हवी कपूर द्वारा किए गए खुलासे से हर कोई हैरान है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि जान्हवी कपूर के साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है? आइए जानते हैं...

जाह्नवी कपूर

वोग ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के चेन्नई स्थित घर को दिखाया गया है। वीडियो में घर को अंदर से भी दिखाया गया है। बता दें कि वीडियो में खुद जाह्नवी कपूर दर्शकों को अपने घर से रूबरू करवाती हुईं दिख रही हैं।

एक एक कर के वे पूरा घर दिखाती हैं। इन वीडियो में जाह्नवी कपूर घर से जुड़ी हुईं यादें और हर जरूरी बात भी शेयर करती हैं। वीडियो में जाह्नवी बताती हैं कि "यह घर उनकी मां श्रीदेवी ने खरीदा था, यह घर उनकी मां द्वारा ली गई पहली संपत्ति है" वीडियो में जाह्नवी स्वर्गीय श्रीदेवी द्वारा बनाई गई पहली पेटिंग भी दिखाती हैं।
 

जाह्नवी कपूर

वीडियो में जाह्नवी कपूर अपना कमरा भी दिखाती हैं, और साथ ही एक सीक्रेट भी शेयर करती हैं। जाह्नवी कपूर बताती हैं कि उनके बाथरूम में कोई लॉक नहीं है। इसकी वजह बताते हुए जान्हवी कहती हैं,

'मेरी मां (श्रीदेवी) को नहीं पसंद था कि मैं बाथरूम को बंद करके लड़कों से बात करूं। इसलिए उन्होंने बाथरूम से लॉक ही हटा दिया था। यह सिलसिला आज भी जारी हैं। घर के रिनोवेशन के बाद भी बाथरूम में लॉक नहीं लगाया है।'

 

जाह्नवी कपूर

वीडियो में जाह्नवी जहां पूरे घर की सैर कराती नजर आती हैं तो वहीं बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी से जुड़ी हुईं तस्वीरें भी दिखाती हैं। तस्वीरें बोनी कपूर और श्रीदेवी के विवाह के वक्त की होती हैं। इन तस्वीरों को दिखाते वक्त जाह्नवी काफी उत्साहित नजर आती हैं।

वीडियो में जाह्नवी कपूर मां से जुड़ी सभी यादों को शेयर करती हैं। जाह्नवी वीडियो में बोनी कपूर का ऑफिस, बेडरूम, जिम, चेरिल आदि सब कुछ दिखाती हैं।

Share this story