×

एटली की प्रस्तुति ‘बाथ्था’ को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, इंडिया फिल्म फेस्टिवल ऑफ अल्बर्टा में मिला सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार

baththa film, atli ki film baththa, india film festival off alberta 2026, sarvshreshth feature film puraskar, sai prithviraj, balaji tharnitharan, vijay setupati, Atlee Baaththa Movie, Baaththa Wins Best Feature Film, India Film Festival of Alberta 2026, Sai Prithviraj Special Mention​​​​​​​

Baaththa Movie Award 2026: फिल्म निर्माता एटली की प्रस्तुत फिल्म ‘बाथ्था’ ने इंडिया फिल्म फेस्टिवल ऑफ अल्बर्टा 2026 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

 

फिल्म को फेस्टिवल के आधिकारिक चयन में भी जगह मिली। वहीं, इसमें अभिनय के लिए साई पृथ्वीराज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया। इस तरह फिल्म ने एक ही समारोह में दो उपलब्धियां हासिल कीं।

 

 

‘बाथ्था’ की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन बालाजी थरनीथरन ने किया है। फिल्म को स्टार स्टूडियो18 और एटली ने प्रस्तुत किया है। इसका निर्माण सिने1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल स्टूडियोज के बैनर तले हुआ है। फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी, प्रिया एटली, आलोक जैन और अजीत अंधारे हैं, जबकि अश्विन मुरुगन सह-निर्माता हैं। फिल्म की इस उपलब्धि की जानकारी ए फॉर एप्पल स्टूडियोज ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर और छोटे बच्चे के बीच विकसित होने वाले अनोखे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें विजय सेतुपति, साई पृथ्वीराज, लिजोमोल जोस, अजय घोष और अर्जुन चिदंबरम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कलाकारों के अभिनय के साथ इसकी कहानी को भी दर्शकों की सराहना मिली है। खासतौर पर साई पृथ्वीराज के सहज अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति की चर्चा रही।

1 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘बाथ्था’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों का ध्यान खींचा। शुरुआती वीकेंड में मिली प्रतिक्रिया और सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को चर्चा में बनाए रखा। अब अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में मिला सम्मान फिल्म की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ गया है।

Share this story