×

Sonam Kapoor and Anand Ahuja blessed with a baby boy अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया

Sonam Kapoor, Anand Ahuja blessed with a baby boy अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया
Sonam Kapoor and Anand Ahuja blessed with a baby boy अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया

 अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने यह खबर साझा की है।



नीतू और फराह को एक संदेश मिला था, जिसे उन्होंने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म  दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।

इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी।

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है।

शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। 

नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त,2022 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है।

इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है,

लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है। सोनम और आनंद।

सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं।

वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

Sonam Kapoor Is Pregnant With Her First Child Share Her Photoshoot With Anand  Ahuja - Sonam Kapoor Pregnant: मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ  शेयर कीं तस्वीरें -

 

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी।

Sonam Kapoor-Anand Ahuja blessed with baby boy | Celebrities News – India TV

एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस पल की इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर प्रेग्नेंसी में भी फैशन गोल्स सेट करती नजर आईं।

उनके मैटरनिटी शूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई थीं।

Share this story