×

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: शादी के बंधन में बंधे KL राहुल और आथिया, KL राहुल का हाथ थामकर अथिया ने लिए सात फेरे, सामने आई पहली तस्वीर

 KL Rahul and Athiya Shetty wedding

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। केएल राहुल की शादी बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से हुई है, जो खुद भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के बीच लव स्टोरी की यह पार्टनरशिप कोई अनोखी नहीं है। भारतीय टीम के कई ऐसे सितारे हैं, जो बॉलीवुड की बालाओं को अपना दिल दे बैठे हैं।

KL Rahul Athiya Shetty Wedding

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने शादी कर ली है। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने मुंबई में बेहद साधारण तरीके से सात फेरे लिए. राहुल और अथिया की शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

KL Rahul Athiya Shetty Wedding

शादी की पहली फोटो आई सामने

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों को खूबसूरत पेस्टल पिंक आउट्फिट में देखा जा सकता है। दोनों के शादी के जोड़ों को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया है।

KL Rahul Athiya Shetty Wedding

भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी शादी कें बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले में शादी रचाई। इस शादी में लगभग 100 मेहमानों को बुलाया गया, जिसमें खेल और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

KL Rahul Athiya Shetty Wedding

Share this story