×

Bigg Boss 16: जानें कब से शुरू होगा सलमान खान का शो, देखें कंटेस्टेंट की लिस्ट

सलमान खान अपने होस्टिंग के अंदाज से इसे और भी रोचक बना देते हैं।

देश का सबसे विवादित रियलिटी शो Bigg Boss की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।  दर्शक रिएलिटी शो के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान अपने होस्टिंग के अंदाज से इसे और भी रोचक बना देते हैं। Bigg Boss 16 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी सामने आयी है।

 

 

दरअसल, बिग बॉस के अगले सीजन में शामिल होने वाले Bigg Boss contestants list सामने आ गयी है।  यहां तक कि लिस्ट के अलावा ये भी पता चल गया है कि शो कब शुरू हो रहा है और इसकी थीम क्या होने वाली है। 

 

‘बिग बॉस 16’ को भी Salman Khan  ही होस्ट करेंगे। शो और सलमान के साथ दर्शकों का एक जुड़ाव हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस 16 अक्तूबर 2022 से शुरू होने जा रही है। जिसका प्रसारण हफ्ते के अंत में 9 बजे किया जाएगा। जबकि बाकी के दिनों में आप 10:30 बजे इस शो को टीवी पर देख सकेंगे। 

 

वहीं, बात कर ली जाए शो के कंटेस्टेंट्स की तो जानकारी सामने आयी है कि अभिनेता गशमीर महाजानी को शो के लिए संपर्क किया गया है। जन्नत जुबैर का नाम भी सामने आ रहा है।

उनके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, मुनव्वर फारुकी, शिवांगी जोशी, माही विज समेत कई अन्य सेलेब्स दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है।  

Share this story