×

संगीत जगत को लगा बड़ा झटका! मशहूर संगीतकार शिव कुमार शर्मा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख!

मशहूर भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन हो गया है, भारतीय संगीत को उनके खास अंदाज की वजह से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। फिल्मी जगत में भी पंडित शिव कुमार शर्मा का अहम योगदान रहा है।

मशहूर भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन हो गया है,  शिव कुमार शर्मा का मुंबई में मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह भारत के जानेमाने शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे और अगले सप्ताह उन्हें भोपाल में एक कार्यक्रम प्रस्तुत करना था। वह गुर्दे की समस्याओं से भी पीड़ित थे।

 

पद्मभूषण से सम्मानित शर्मा का जन्म 1938 में जम्मू में हुआ था। माना जाता है कि वह पहले संगीतकार थे, जिन्होंने संतूर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर बिखेरे। भारतीय संगीत को उनके खास अंदाज की वजह से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। फिल्मी जगत में भी पंडित शिव कुमार शर्मा का अहम योगदान रहा है। संतूर जम्मू कश्मीर का एक लोक वाद्य यंत्र है।

 

दुखद बात यह है कि शिव कुमार शर्मा का 15 मई को इवेंट होने वाला था, इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए कई लोग इंतजार कर रहे थे। इस इवेंट में शिव कुमार शर्मा जी हरि प्रसाद चौरसिया के प्रस्तुति देने वाले थे, लेकिन अफसोस इवेंट से कुछ दिन पहले ही शिव कुमार शर्मा ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 

पीएम मोदी ने प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।  पीएम मोदी ने लिखा  की पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया और भी खराब है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढि़यों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।  ॐ शांति।.....

 


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल स्वभाव और आत्मा को सम्मोहित करने वाले संगीत कला के पारंगत पंडित शिवकुमार जी मां सरस्वती के अनन्य साधक थे। कला-संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से अलंकृत किया था। आज उनके निधन से संगीत जगत में एक विराट शून्य उत्पन्न हुआ है। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!


 


 

Share this story